फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

Sat, 18 Feb 2017 08:03 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 18 Feb 2017 08:03 AM IST
विज्ञापन
5 biggest news of 18th feburary
# तमिलनाडु: आज विश्वासमत हासिल करेंगे पलनीस्वामी, पनीरसेल्वम को चमत्कार की उम्मीद


# दरगाह में आत्मघाती हमले के बाद गुस्साया पाक, मार गिराए 100 आतंकी

# राम जेठमलानी बोले- अखिलेश सीएम पद के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार

# सुप्रीम कोर्ट का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ बजाने संबंधी निर्देश जारी करने से इनकार

# इसरो की एक और उपलब्धि, क्रायोजेनिक इंजन-डी स्टेज का किया परीक्षण

 

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

5 biggest news of 18th feburary
- फोटो : PTI
# तमिलनाडु: आज विश्वासमत हासिल करेंगे पलनीस्वामी, पनीरसेल्वम को चमत्कार की उम्मीद 

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ईके पलनीस्वामी शनिवार को विधानसभा में विश्वासमत हासिल करेंगे और अगर अंतिम समय में कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो अन्नाद्रमुक की नई सरकार बहुमत साबित करने में कामयाब रहेगी। वैसे विश्वासमत की पूर्व संध्या पर पलनीस्वामी गुट को शुक्रवार को उस वक्त झटका लगा जब विधायक और राज्य के पूर्व डीजीपी आर नटराज ने कहा कि वे मुख्यमंत्री के विश्वास प्रस्ताव के खिलाफ मतदान करेंगे।

 

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

5 biggest news of 18th feburary
# दरगाह में आत्मघाती हमले के बाद गुस्साया पाक, मार गिराए 100 आतंकी 

सिंध प्रांत के सहवान में लाल शहबाज कलंदर सूफी दरगाह पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आत्मघाती हमलावर द्वारा खुद को उड़ा लेने से हुए विस्फोट के एक दिन बाद शुक्रवार को पाकिस्तानी सुरक्षा बलों की देशभर में की गई कार्रवाई में 100 आतंकवादी मारे गए। इस आत्मघाती हमले में कम से कम 80 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब 200 लोग घायल हो गए हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

5 biggest news of 18th feburary
# राम जेठमलानी बोले- अखिलेश सीएम पद के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार 

वरिष्ठ वकील और राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की सराहना की। उन्होंने अखिलेश को राज्य में सीएम पद का सबसे बढ़िया उम्मीदवार बताया। 

पूर्व केेंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, मैं मानता हूं कि अखिलेश अभी उपलब्ध सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं। मैंने उनके लिए काम किया है और मैं अंत तक उनके लिए काम करूंगा। कम से कम उनके पिता मुलायम के मूर्खतापूर्ण कामों की भरपाई की जा चुकी है।

 
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

5 biggest news of 18th feburary
- फोटो : अमर उजाला
# सुप्रीम कोर्ट का राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ बजाने संबंधी निर्देश जारी करने से इनकार

राष्ट्रगान की तरह ही राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को बजाने के लिए न्यायिक निर्देश जारी करने की गुहार को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दिया है। शीर्ष अदालत ने कहा कि ऐसा कोई कोई कानून नहीं है जो राष्ट्रीय गीत के सिद्धांत को स्वीकार करता हो।

न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा कि राष्ट्रीय गीत को लेकर कोई सिद्धांत नहीं है। भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय की इस याचिका में राष्ट्रगान की तर्ज पर अदालत से राष्ट्रीय गीत बजाने के लिए भी दिशानिर्देश जारी करने की गुहार की गई थी।

​​
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed