प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वाहनों की वैश्विक प्रदर्शनी के दूसरे संस्करण का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर के साथ नई गाड़ियों, कलपुर्जों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में 100 से अधिक नई पेशकश किए जाने की उम्मीद है। वाहनों की यह प्रदर्शनी 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार के वाहनों के साथ-साथ गाड़ियों से जुड़ी हर चीज देखने को मिलेगी। यानी इसमें वाहन विनिर्माताओं के साथ-साथ कलपुर्जा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, टायर और ऊर्जा भंडारण बनाने वालों से लेकर वाहन सॉफ्टवेयर कंपनियों के उत्पाद देखने को मिलेंगे।
Auto Expo 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने किया ऑटो एक्सपो का उद्घाटन, इस बार इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर; जानें सबकुछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:07 PM IST
सार
Bharat Mobility Global Expo 2025 : भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो आम लोगों के लिए रविवार को खुलेगा। प्रवेश निशुल्क है। इसमें जाने के लिए आगंतुक दो प्रवेश द्वारों के जरिए भारत मंडपम तक पहुंच सकते हैं, सुविधा के लिए दो अलग-अलग निकास द्वार भी उपलब्ध हैं। मोटर शो आम जनता के लिए रविवार से 22 जनवरी तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन