प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय जापान दौरे के लिए रवाना हो गए हैं। यहां वे क्वाड समिट में भी हिस्सा लेंगे। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया गया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें सिर्फ एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
2 of 7
नरेंद्र मोदी का जापान दौरा।
- फोटो : ANI
पीएम मोदी जापान रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को जापान के लिए रवाना हो गए। वे जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के निमंत्रण पर 23-24 मई तक टोक्यो (जापान) का दौरा करेंगे। यहां ये क्वाड शिखर सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जापान में लगभग 40 घंटे के अपने प्रवास के दौरान विश्व के तीन नेताओं के साथ बैठक सहित 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
भारतीय टीम की घोषणा
- फोटो : अमर उजाला
अफ्रीका-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाले एक टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। टी-20 सीरीज के लिए केएल राहुल कप्तान बनाए गए हैं। यह बतौर कप्तान राहुल की तीसरी सीरीज होगी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
300 फुट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
300 फुट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे की मौत
पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव बैरमपुर ख्याला में रविवार को उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के मूल निवासी एक मजदूर के छह वर्षीय बच्चे की 300 फुट गहरे बोरवेल गिरने से मौत हो गई। इस दौरान बचाव अभियान करीब आठ घंटे चला लेकिन बच्चे की जान नहीं बचाई जा सकी। पढ़ें पूरी खबर
5 of 7
रूस-यूक्रेन युद्ध
- फोटो : अमर उजाला
क्या यूक्रेन ने हार मान ली, जानें जेलेंस्की ने क्या कहा?
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को तीन महीने पूरे होने वाले हैं। 24 फरवरी की तड़के सुबह रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। तब से अब तक दोनों देशों के बीच जंग जारी है। इस बीच, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा, 'युद्ध खूनी होगा, लड़ाई होगी, लेकिन कूटनीति के माध्यम से ही यह निश्चित रूप से समाप्त हो जाएगा।' पढ़ें पूरी खबर