फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman Found Dead in Pune Flat, Blinkit Delivery Helps Police Trace Her Location

महाराष्ट्र: परिवार समझता रहा लंदन में है बेटी, पुणे के किराए के घर में मिली सड़ी-गली लाश; जानिए कैसे खुला राज

Fri, 30 Oct 2026 08:41 PM IST
सुनील मेहरोत्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: सुनील मेहरोत्रा Updated Fri, 30 Oct 2026 08:41 PM IST
सार

पुणे के गहुंजे में 34 वर्षीय महिला का शव मिलने के मामले में परिवार को पहले लगता था कि वह लंदन में है। ब्लिंकिट डिलीवरी और बैंक लेनदेन से पुलिस उसकी लोकेशन तक कैसे पहुंची? महिला की मौत की असली वजह क्या थी? आइए, जानते हैं...

विज्ञापन
Woman Found Dead in Pune Flat, Blinkit Delivery Helps Police Trace Her Location
अपराध (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के पुणे के पास पिंपरी-चिंचवड़ के गहुंजे इलाके में 34 वर्षीय महिला का शव किराए के घर से बरामद हुआ है। महिला छत्रपति संभाजीनगर की रहने वाली थी और परिवार को लगता था कि वह एमबीए की पढ़ाई के लिए लंदन में है। लेकिन वह अगस्त में ही ब्रिटेन से भारत लौट आई थी। परिवार को उसकी सही लोकेशन का पता बैंक खाते से जुड़ी ब्लिंकिट डिलीवरी के लेनदेन के जरिए चला।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को मां से हुई थी आखिरी बार बात
पुलिस के अनुसार, महिला छत्रपति संभाजीनगर नगर निगम के एक सेवानिवृत्त इंजीनियर की बेटी थी। वह जुलाई 2025 में उच्च शिक्षा के लिए लंदन गई थी। वहां रहने के दौरान वह यूके के नंबर से अपने परिवार के संपर्क में रहती थी।
विज्ञापन


महिला ने आखिरी बार 23 अक्तूबर को अपनी मां से बात की थी। उसने बताया था कि उसका एक इंटरव्यू है। इसके बाद उसने अचानक फोन काट दिया। 24 अक्तूबर की शाम के बाद से परिवार का उससे संपर्क नहीं हो सका। उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में दोस्त से संपर्क करने पर सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
महिला से संपर्क नहीं होने पर उसके परिजनों ने लंदन में रहने वाले एक दोस्त से मदद मांगी। दोस्त ने वहां के स्थानीय अधिकारियों से संपर्क किया। अधिकारियों से मिली जानकारी ने परिवार को हैरान कर दिया। पता चला कि महिला इसी साल अगस्त में ब्रिटेन छोड़कर भारत लौट आई थी।

इसके बाद परिवार ने उस्मानपुरा पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के बैंक खातों की जांच शुरू की तो ऑनलाइन फूड डिलीवरी और ट्रैवल प्लेटफॉर्म से जुड़े हालिया लेनदेन सामने आए। इनमें एक ब्लिंकिट डिलीवरी का संबंध छत्रपति संभाजीनगर से मिला। इससे पुलिस को महिला के भारत में होने का शक हुआ।

तकनीकी जांच के आधार पर फ्लैट तक पहुंची पुलिस
बैंक लेनदेन और अन्य तकनीकी जानकारियों की मदद से पुलिस पुणे के गहुंजे स्थित एक आवासीय परिसर के फ्लैट तक पहुंची। जब शिरगांव पुलिस की टीम वहां पहुंची तो फ्लैट का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। फ्लैट के भीतर महिला का अत्यधिक सड़ी-गली अवस्था में शव मिला।


आत्महत्या की आशंका, जांच जारी
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने अगस्त में एक एजेंट के माध्यम से फ्लैट किराए पर लिया था। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed