फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India’s squad for T20I series against South Africa and Test squad for the fifth rescheduled Test against England announced

India Squad Announced: अफ्रीका-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, टी-20 में राहुल कप्तान और टेस्ट में पुजारा की वापसी

Sun, 22 May 2022 06:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 May 2022 06:49 PM IST
सार

हार्दिक के साथ-साथ अनुभवी दिनेश कार्तिक की भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। कार्तिक ने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच नौ जुलाई, 2019 को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला था। यह एक वनडे मैच था। वहीं, कार्तिक ने पिछला टी-20 अंतरराष्ट्रीय 27 फरवरी, 2019 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला था।

विज्ञापन
India’s squad for T20I series against South Africa and Test squad for the fifth rescheduled Test against England announced
भारतीय टीम की घोषणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले महीने होने वाली पांच मैचों की टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में होने वाले एक टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया की घोषणा हो चुकी है। टी-20 सीरीज के लिए केएल राहुल कप्तान बनाए गए हैं। यह बतौर कप्तान राहुल की तीसरी सीरीज होगी।
विज्ञापन


इससे पहले वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जनवरी में एक टेस्ट मैच में और अफ्रीका के खिलाफ ही तीन मैचों की वनडे सीरीज में कप्तान बने थे। वहीं, नियमित कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को टी-20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है। इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए रोहित बतौर कप्तान और विराट कोहली बतौर बल्लेबाज टीम में लौट आएंगे। टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल को उपकप्तान बनाया गया है।
विज्ञापन

India’s squad for T20I series against South Africa and Test squad for the fifth rescheduled Test against England announced
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी-20 सीरीज की शुरुआत नौ जून से होगी और यह 19 जून तक खेली जाएगी। इसके मैच दिल्ली, कटक, विशाखापट्टनम, राजकोट और बेंगलुरु में होंगे। चेतन शर्मा के नेतृत्व में चयनकर्ताओं ने आगामी टी-20 विश्व कप को देखते हुए टीम चुनी है। इस साल ऑस्ट्रेलिया में टी-20 विश्व कप होना है। वहीं, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम 16 जून को रवाना होगी। टेस्ट मैच एक जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा।

India’s squad for T20I series against South Africa and Test squad for the fifth rescheduled Test against England announced
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला
टी-20 टीम में हार्दिक पांड्या की वापसी

हार्दिक पांड्या

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। पिछले साल हुए टी-20 विश्व कप के बाद से वह कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेले हैं। हार्दिक को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। उन्हें आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। हार्दिक बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखा रहे हैं। इस सीजन वह 13 मैचों में 41.30 की औसत और 131.52 के स्ट्राइक रेट से 413 रन बना चुके हैं। साथ ही उन्होंने चार विकेट भी लिए हैं। 
विज्ञापन

दिनेश कार्तिक को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम

India’s squad for T20I series against South Africa and Test squad for the fifth rescheduled Test against England announced
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
हार्दिक के साथ-साथ अनुभवी दिनेश कार्तिक की भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई है। उन्होंने अपना पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच नौ जुलाई 2019 को ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला था। यह एक वनडे मैच था। वहीं, कार्तिक ने पिछला टी-20 अंतरराष्ट्रीय 27 फरवरी, 2019 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था।

कार्तिक को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। कार्तिक ने आईपीएल 2022 में अब तक 14 मैचों में 57.40 की औसत और 191.33 के स्ट्राइक रेट से 287 रन बनाए हैं। नौ बार वह नॉटआउट रहे हैं। इस सीजन कार्तिक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 66 नॉटआउट का रहा है। टी-20 विश्व कप में कार्तिक को मैच फिनिशर का रोल मिल सकता है।

टी-20 टीम में नए खिलाड़ियों को मौका

India’s squad for T20I series against South Africa and Test squad for the fifth rescheduled Test against England announced
अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक - फोटो : IPL/BCCI
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और तूफानी गेंदबाज उमरान मलिक को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। दोनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। सीरीज के लिए ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ के रूप में दो ओपनर्स को चुना गया है। इन्हीं दोनों में से कोई एक राहुल के साथ ओपनिंग करते दिखेगा।

वहीं, मध्यक्रम में दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या, जैसे खिलाड़ी हैं। दिनेश कार्तिक और वेंकटेश अय्यर पर मैन फिनिश करने की जिम्मेदारी होगी। युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और रवि  बिश्नोई पर स्पिन की जिम्मेदारी होगी। वहीं, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। इसी टीम को आयरलैंड के खिलाफ 26 और 28 जून को खेले जाने वाले दो टी-20 मैचों की सीरीज के लिए भी भेजा जा सकता है। हालांकि, इसकी अभी तक घोषणा नहीं हुई है।

चेतेश्वर पुजारा की टेस्ट टीम में वापसी

India’s squad for T20I series against South Africa and Test squad for the fifth rescheduled Test against England announced
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम में चुना जाना तय माना जा रहा था और ऐसा ही हुआ भी। पुजारा ने हाल ही में हुए काउंटी चैंपियनशिप में दो दोहरे शतक और दो शतक लगाए थे। पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन टू टूर्नामेंट में पांच मैचों की आठ पारियों में 120.00 की औसत से 720 रन बनाए।

पंत के बैकअप के तौर पर केएस भरत

India’s squad for T20I series against South Africa and Test squad for the fifth rescheduled Test against England announced
ऋषभ पंत - फोटो : बीसीसीआई
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर केएस भरत को स्क्वॉड में चुना गया है। वहीं, जडेजा भी तब तक चोट से उबर जाएंगे और उन्हें भी टीम में शामिल किया गया है। जडेजा आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। रोहित और राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, मयंक अग्रवाल को हटाकर शुभमन गिल को बैकअप ओपनर के तौर पर इंग्लैंड भेजा जा रहा है।

मध्यक्रम में विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत होंगे। रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन के रूप में दो ही स्पिनर टीम में शामिल किए गए हैं। वहीं, तेज गेंदबाजी का जिम्मा शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव और प्रसिद्ध कृष्णा के हाथों में होगा।

दक्षिण अफ्रीका का भारत दौरा
पहला टी-20: नौ जून
दूसरा टी-20: 12 जून
तीसरा टी-20: 14 जून
चौथा टी-20: 17 जून
पांचवां टी-20: 19 जून

भारत का इंग्लैंड दौरा
पांचवां रिशेड्यूल टेस्ट: 1 जुलाई से 5 जुलाई तक

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम एक टेस्ट के अलावा तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। टी-20 सीरीज की शुरुआत सात जुलाई से होगी और सीरीज का आखिरी मैच 10 जुलाई को खेला जाएगा। वहीं, वनडे सीरीज की शुरुआत 12 जुलाई से होगी और आखिरी मैच 17 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed