केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का एलान किया। पेट्रोल पर आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया में हुए आम चुनाव में प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन को हार का सामना करना पड़ा। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
2 of 6
petrol diesel price Cut
- फोटो : Amar Ujala
पेट्रोल 9.5 रुपये सस्ता
पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों का सामना कर रहे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार ने शनिवार को बड़ी राहत देने का एलान किया। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम पेट्रोल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) को आठ रुपये और डीजल पर छह रुपये कम कर रहे हैं। इससे पेट्रोल की कीमत 9.5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के भाव में सात रुपये प्रति लीटर तक कम हो जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर
3 of 6
घरेलू एलपीजी सिलिंडर हुआ महंगा
- फोटो : अमर उजाला
गैस सिलेंडर पर 200 रुपये सब्सिडी देने का एलान
लगातार बढ़ रही पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के बीच शनिवार को केंद्र सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी है। पेट्रोल-डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी कम करने के साथ ही एलपीजी के दाम में भी कटौती की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 200 रुपए प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी देने का एलान किया है। हालांकि ये सब्सिडी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को ही मिलेगी। पढ़ें पूरी खबर
4 of 6
पीएम मोदी
- फोटो : Twitter@ Bjp4india
टोक्यो में होने वाले सम्मेलन में पीएम मोदी करेंगे शिरकत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मई को जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर
5 of 6
एंथनी अल्बनीस
- फोटो : अमर उजाला
ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री का एलान
ऑस्ट्रेलिया की सियासत में बड़ा उलटफेर हो गया। स्कॉट मॉरिसन की लिबरल पार्टी चुनाव हार गई है। मुख्य विपक्षी लेबर पार्टी को चुनाव में काफी बढ़त मिली है। माना जा रहा है कि अब लेबर पार्टी के नेता एंथनी अल्बनीस ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री होंगे। स्कॉट मॉरिसन की लिबरल पार्टी लगभग एक दशक बाद विपक्ष में बैठने जा रही है। पढ़ें पूरी खबर