फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Tendulkar: मुंबई के आखिरी मैच में सारा तेंदुलकर निराश, रोहित शर्मा ने नहीं पूरी की यह आस

Sat, 21 May 2022 09:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: रोहित राज Updated Sat, 21 May 2022 09:02 PM IST
सार

सारा तेंदुलकर इस सीजन में मुंबई के कई मैचों में स्टेडियम में मौजूद रही हैं। इससे पहले वो ज्यादा मैच देखने के लिए नहीं जाती थीं। सारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।

विज्ञापन
IPL 2022 MI vs DC Sara Tendulkar disappointed in the last match of Mumbai  Rohit Sharma did not include Arjun Tendulkar in the team
सारा तेंदुलकर - फोटो : Sara Tendulkar instagram
मुंबई इंडियंस की टीम अपने आखिरी लीग मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में उतरी। शनिवार (21 मई) को टॉस जीतकर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने टीम में दो बदलाव किए। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस और ऋतिक शौकीन को टीम में शामिल किया। इस मैच को देखने महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी पहुंचीं, लेकिन रोहित के फैसले के कारण उनकी एक आस पूरी नहीं हुई।
IPL 2022 MI vs DC Sara Tendulkar disappointed in the last match of Mumbai  Rohit Sharma did not include Arjun Tendulkar in the team
अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर - फोटो : Mumbai Indians/ Sara Tendulkar Instagram
रोहित ने सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर को टीम में शामिल नहीं किया। पिछले दो दिनों से अर्जुन नेट्स पर लगातार पसीना बहा रहे थे। उन्होंने यॉर्कर गेंद की भी प्रैक्टिस की थी। मुंबई इंडियंस ने उनका एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में अर्जुन की जगह नहीं बनी। सारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में फोटो लगाई। उन्हें इस बात की उम्मीद थी कि उनका भाई इस आखिरी मैच में खेलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
IPL 2022 MI vs DC Sara Tendulkar disappointed in the last match of Mumbai  Rohit Sharma did not include Arjun Tendulkar in the team
सारा तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
सारा इस सीजन में मुंबई के कई मैचों में स्टेडियम में मौजूद रही हैं। इससे पहले वो ज्यादा मैच देखने के लिए नहीं जाती थीं। सारा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं। उनके साथ अर्जुन को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चे होते हैं, लेकिन एक बार फिर इस बाएं हाथ के गेंदबाज को निराश होकर आईपीएल से लौटना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2022 MI vs DC Sara Tendulkar disappointed in the last match of Mumbai  Rohit Sharma did not include Arjun Tendulkar in the team
सारा तेंदुलकर - फोटो : IPL/BCCI
रोहित ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में मिली हार के बाद कहा था कि वो अगले मैच में अन्य युवा खिलाड़ियों को भी मौका देंगे। मुंबई के दल में अर्जुन तेंदुलकर एक ऐसा नाम है जिसे दो सीजन में एक बार भी खेलने का अवसर नहीं मिला। अर्जुन को मुंबई ने पिछली बार 20 लाख रुपये में खरीदा था और बेंच पर ही रखा। इस बार नीलामी में 10 लाख रुपये उनकी कीमत बढ़ी। मुंबई ने 30 लाख में उन्हें खरीदा। इस बार भी उन्हें टीम में जगह नहीं मिली।
विज्ञापन
IPL 2022 MI vs DC Sara Tendulkar disappointed in the last match of Mumbai  Rohit Sharma did not include Arjun Tendulkar in the team
अर्जुन तेंदुलकर - फोटो : Mumbai Indians Instagram
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), डेवाल्ड ब्रेविस, तिलक वर्मा, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, डैनियल सैम्स, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, राइली मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed