महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच बुधवार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद आज एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों राज्यपाल ने शपथ दिलाई। इसके अलावा रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में जसप्रीत बुमराह को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
2 of 7
Eknath Shinde Devendra Fadnavis
- फोटो : ANI
एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री, फडणवीस बने डिप्टी सीएम
एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ लेने के बाद शिंदे ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और साथ शपथ लेने वाले देवेंद्र फडणवीस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि साथ ही मेरे साथी विधायकों को धन्यवाद जिन्होंने हिंदुत्व की खातिर और महाराष्ट्र के लिए बिना किसी डर के मेरे साथ आने का फैसला किया। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : अमर उजाला
बुमराह करेंगे पांचवें टेस्ट में कप्तानी
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को एजबेस्टन में एक जुलाई (शुक्रवार) से होने वाले पांचवें टेस्ट के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे। बुमराह को रोहित शर्मा के कोरोना संक्रमित होने के बाद टीम की कमान सौंपी गई है। उन्हें इस साल दक्षिण अफ्रीका में टीम का उपकप्तान बनाया गया था। पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
मणिपुर में भूस्खलन
- फोटो : ANI
मणिपुर में सेना के कई जवान मलबे में दबे
पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में लगातार भारी बारिश की वजह से बुधवार रात भूस्खलन की चपेट में आने से आम लोगों के साथ टेरिटोरियल आर्मी के कई जवान इसकी चपेट में आ गए। यह घटना तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुई है। अब तक 13 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि 45 से अधिक लोग मलबे में दबे हैं। रेलवे के अनुसार अब तक 19 लोगों की जान बचाई जा चुकी है। वहीं बड़े पैमाने पर मलबे गिरने के कारण इजेई नदी अवरुद्ध हो गई है, जिससे एक जलाशय बन गया है जो निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर
5 of 7
संसद भवन
- फोटो : अमर उजाला
संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से
संसद के मानसून सत्र के लिए तारीखों का एलान कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई से शुरू होगा। यह अगस्त के दूसरे हफ्ते तक चलेगा। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सत्र 18 जुलाई से शुरू होकर 12 अगस्त तक चलेगा। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 18 जुलाई को ही है। पढ़ें पूरी खबर