देश में नए सिरे से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज पर बड़ा फैसला किया है। इसके अलावा संसद की कार्यवाही के दौरान कई शब्दों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और एक ही क्लिक पर...
2 of 7
corona vaccine
- फोटो : prayagraj
कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज फ्री
देश में नए सिरे से बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने 18-59 साल के लोगों को कोविड टीकों की मुफ्त एहतियाती खुराक (free precaution doses) देने का फैसला किया है। 15 जुलाई से इसके लिए विशेष अभियान शुरू होगा। 75-दिवसीय इस अभियान के तहत सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर कोविड वैक्सीन की मुफ्त अतिरिक्त खुराक दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
3 of 7
संसद में इन शब्दों के प्रयोग पर लगी रोक।
- फोटो : अमर उजाला/सोनू कुमार
संसद में कई शब्दों पर लगाया गया बैन
संसद के दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा में शब्दों के इस्तेमाल को लेकर नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं। लोकसभा सचिवालय ने असंसदीय शब्द 2021 शीर्षक के तहत ऐसे शब्दों और वाक्यों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें ‘असंसदीय अभिव्यक्ति’ की श्रेणी में रखा गया है। इसके तहत दोनों सदनों में कार्यवाही में हिस्सा लेने वाले सांसद चर्चा में के दौरान जुमलाजीवी, कोरोना स्प्रेडर, जयचंद और भ्रष्ट जैसे आम इस्तेमाल के शब्द इस्तेमाल कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर
4 of 7
विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
कोहली अब भी फिट नहीं
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली की किस्मत आजकल उनका साथ नहीं दे रही है। एक तो कोहली का बल्ला पुराने अंदाज में रन नहीं उगल रहा है तो दूसरी ओर फिटनेस भी उनका साथ नहीं दे रही। विराट ग्रोइन की चोट के कारण ओवल में खेले गए पहले वनडे में नहीं खेल पाए थे। अब ऐसा लग रहा है कि कोहली दूसरे वनडे में भी नहीं खेल पाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा मुकाबला प्रतिष्ठित लॉर्ड्स स्टेडियम में गुरुवार (14 जुलाई) को खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
5 of 7
पेनी मॉर्डेंट, ऋषि सुनक और लिज ट्रस।
- फोटो : Social Media
ब्रिटिश पीएम पद के लिए सुनक सबसे आगे
ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन के प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद अब नए पीएम की खोज तेज हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों ने नए पीएम के चुनाव के लिए वोटिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया। ताजा आंकड़ों पर गौर किया जाए तो भारतीय मूल के ऋषि सुनक इस रेस में अभी सबसे आगे चल रहे हैं। नामांकन के बाद पहले दौर की वोटिंग में भी उन्हें सबसे ज्यादा सांसदों का समर्थन मिला था। पढ़ें पूरी खबर