फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन की बड़ी खबरें: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने की कायराना हरकत, पाकिस्तान में सियासी संकट पर सुनवाई टली, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Mon, 04 Apr 2022 09:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 04 Apr 2022 09:28 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है। वहीं, पाकिस्तान में सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल यानी मंगलवार तक के लिए टाल दी गई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक ही जगह पर...

विज्ञापन
Amar Ujala Top News 04 April 2022 Jammu Kashmir Terror Attack Pakistan Political Crisis Imran Khan Sri Lanka Latest Update
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को निशाना बनाया है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने शोपियां में एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं, पाकिस्तान में सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल यानी मंगलवार तक के लिए टाल दी गई है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की बड़ी खबरें एक ही जगह पर...

Amar Ujala Top News 04 April 2022 Jammu Kashmir Terror Attack Pakistan Political Crisis Imran Khan Sri Lanka Latest Update
भारतीय सेना (फाइल) - फोटो : पीटीआई

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने कश्मीरी पंडित को मारी गोली
शोपियां में आतंकी बौखला गए हैं। आतंकियों ने शोपियां में एक कश्मीरी पंडित को गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमले की सूचना के बाद पूरे इलाके को सुरक्षाबलों ने घेर लिया है। पढ़ें पूरी खबर

Amar Ujala Top News 04 April 2022 Jammu Kashmir Terror Attack Pakistan Political Crisis Imran Khan Sri Lanka Latest Update
Vinay Mohan Kwatra - फोटो : सोशल मीडिया

विनय मोहन क्वात्रा नए विदेश सचिव
विदेश मंत्रालय ने नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा को भारत का अगला विदेश सचिव नियुक्त करने का फैसला किया है। वे इस महीने के अंत में रिटायर हो रहे विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की जगह लेंगे। क्वात्रा को विदेशी कूटनीति का मास्टर कहा जाता है। दरअसल, अपने कार्यकाल के दौरान क्वात्रा ने अपनी पहचान ऐसे राजनयिक की बनाई है, जिसने अपनी नियुक्ति वाले हर देश में भारत के नजरिए का प्रचार किया और उस देश का समर्थन हासिल किया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Amar Ujala Top News 04 April 2022 Jammu Kashmir Terror Attack Pakistan Political Crisis Imran Khan Sri Lanka Latest Update
अमित शाह (फाइल) - फोटो : ANI

आपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक पास
पुलिस को बायोमेट्रिक डेटा एकत्र करने की अनुमति देने वाला विधेयक लोकसभा में पारित हो गया है। सदन ने सोमवार को अपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक को मंजूरी दे दी। इससे पहले बिल पर बोलते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि अपराधिक प्रक्रिया (पहचान) विधेयक लाने के पीछे सरकार की मंशा देश की कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करना है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Amar Ujala Top News 04 April 2022 Jammu Kashmir Terror Attack Pakistan Political Crisis Imran Khan Sri Lanka Latest Update
धरती पर आने वाला है प्रलय? - फोटो : Facebook/ElonMusk

मस्क ने खरीदी ट्विटर में हिस्सेदारी
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है। पढ़ें पूरी खबर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed