{"_id":"624ade770606e7703e45ad62","slug":"elon-musk-buys-more-than-9-percent-stake-of-twitter-amid-complaints-about-free-speech","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ा कदम: दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने खरीदी ट्विटर में हिस्सेदारी, यहां जानें आखिर क्या है एलन मस्क की तैयारी?","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बड़ा कदम: दुनिया के सबसे अमीर शख्स ने खरीदी ट्विटर में हिस्सेदारी, यहां जानें आखिर क्या है एलन मस्क की तैयारी?
Mon, 04 Apr 2022 05:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 04 Apr 2022 05:33 PM IST
सार
Elon Musk Buys 9.2% Stake Of Twitter: सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है। इसके तहत अरबपति कारोबारी ने कंपनी के लगभग 74 लाख शेयर खरीदे हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क
- फोटो : instagram.com/elonmusk
विस्तार
इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने एक बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, मस्क ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर इंक में 9.2 फीसदी की हिस्सेदारी खरीदी है।
विज्ञापन
मस्क ने 74 लाख शेयर खरीदे
रिपोर्ट के मुताबिक, एलन मस्क ने खुद इस बात का सोमवार को खुलासा किया कि उन्होंने सोशल मीडिया कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी ली है, इसके बाद सोमवार को प्री-मार्केट ट्रेडिंग में ट्विटर के शेयर 25 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। रिपोर्ट के मुताबिक, अरबपति निवेशक ने कंपनी में 9.2 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ट्विटर स्टॉक के 73,486,938 शेयर खरीदे हैं। शुक्रवार के बंद भाव 39.31 डॉलर के आधार पर होल्डिंग की कीमत लगभग 2.9 अरब डॉलर (21 हजार 900 करोड़ रुपये) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपना प्लेटफॉर्म लाने की योजना
गौरतलब है कि एलन मस्क ट्विटर की आलोचना करने के मामले में खासे चर्चित रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अरबपति कारोबारी ने पिछले हफ्ते ट्विटर की आलोचना की थी और अपनी योजना साझा करते हुए कहा था कि वह अपना खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बना सकते हैं। बता दें 25 मार्च को मस्क ने ट्वीट किया था कि एक कार्यशील लोकतंत्र के लिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता आवश्यक है। क्या आप मानते हैं कि ट्विटर इस सिद्धांत का सख्ती से पालन करता है?