फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाथरस में फिर सुलगी पथराव-फायरिंग की आग, तीन को लगी गोली

Fri, 29 Apr 2016 04:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 29 Apr 2016 04:51 AM IST
विज्ञापन
again clash in hathras, three injured
हाथरस में फिर सुलगी पथराव-फायरिंग की आग - फोटो : amar ujala bureau
हाथरस में लाला के नगला में बुधवार रात पुलिस चौकी के पास कार खड़ा करने को लेकर हुए पथराव-फायरिंग की आग गुरुवार सुबह फिर सुलग गई। दोनों पक्ष सुबह एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं। महिलाओं ने भी जमकर पथराव किया। दोनों ओर से अवैध हथियारों से आधा घंटे तक कई राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग में एक महिला समेत तीन राहगीर घायल हो गए।
again clash in hathras, three injured
हाथरस में फिर सुलगी पथराव-फायरिंग की आग - फोटो : amar ujala bureau
फायरिंग से आसपास इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग दहशत में आ गए। एएसपी राम मूरत यादव, सीओ सिटी प्रीति सिंह, शहर कोतवाल मनोज शर्मा के साथ सदर कोतवाली का पूरा फोर्स लाला के नगला पहुंचा और कई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाया। कुछ देर बाद एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
again clash in hathras, three injured
हाथरस में फिर सुलगी पथराव-फायरिंग की आग - फोटो : amar ujala bureau
लाला के नगला में जाकिर पुत्र लियाकत अली और सईद पुत्र हाजी शकूर का घर आमने-सामने है। यहीं पुलिस चौकी भी है। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश है। पुलिस चौकी के पास सईद के घर के ठीक सामने जाकिर अपनी कार खड़ी करता है। बुधवार की रात इसी बात पर विवाद हुआ और बाद में मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई। झगड़े के बाद पुलिस ने हालात पर काबू तो पा लिया, लेकिन इसके बाद पुन: झगड़ा होने की आशंका को पुलिस अधिकारी हल्के में ले गए। झगड़े के बाद इलाके में पुलिस बल या पीएसी तैनात नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
again clash in hathras, three injured
clash in hathras - फोटो : amar ujala bureau
सुबह छह बजे तक चौकी इंचार्ज जैसे ही चौकी से थाने पर आए, वैसे ही मौका देख रहे दोनों पक्ष पूरी तैयारी से आमने-सामने आ गए। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई लगाई। इस हमले में उसके दोनों हाथ टूट गए। इसके बाद दूसरे पक्ष की परिवार की महिलाओं ने छतों से पथराव कर हमला बोल दिया, जिसके बाद दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई।
विज्ञापन
again clash in hathras, three injured
हाथरस में फिर सुलगी पथराव-फायरिंग की आग - फोटो : amar ujala bureau
फायरिंग में विजयनगर में अपने घर की छत पर बैठे संजीव शर्मा पुत्र रामेश्वर दयाल शर्मा के कंधे में छर्रे घुस गए। वहीं गांधी नगर में वीरेंद्र गोस्वामी पुत्र गजाधर नाथ गोस्वामी के हाथ और हथेली में भी छर्रे लग गए। जलेसर की रहने वाली भारती पत्नी बालकृष्ण अपने मायके बालापट्टी जा रही थीं। फायरिंग के कारण भारती के पेट में भी छर्रे घुस गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed