फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधाकृष्ण के स्वरूप में कलाकारों ने ब्रजवासियों संग खेली होली

Sun, 13 Mar 2016 04:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Sun, 13 Mar 2016 04:55 AM IST
विज्ञापन
actors played holi with public in ramanreti ashram
रमणरेती आश्रम में होली - फोटो : अमर उजाला

कालिंदी का किनारा और सैकड़ों हरे भरे वृक्षों के बीच नदी की रेती पर सुनाई देते होली के गीत। हंसी-ठिठोली, पिचकारियों से छूटती रंग की धार और महिलाओं का परंपरागत गारी (गाली) गायन।

राधाकृष्ण के स्वरूप में कलाकारों ने ब्रजवासियों संग खेली होली

actors played holi with public in ramanreti ashram
रमणरेती आश्रम में होली - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को रमणरेती आश्रम में होली महोत्सव कुछ इस प्रकार महसूस किया गया। यहां हजारों भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधाजी के साथ टेसू के फूलों के रंग, अबीर-गुलाल और फूलों से होली खेली।

राधाकृष्ण के स्वरूप में कलाकारों ने ब्रजवासियों संग खेली होली

actors played holi with public in ramanreti ashram
रमणरेती आश्रम में होली - फोटो : अमर उजाला

रमणरेती आश्रम में गुरु कार्ष्णि गोपाल जयंती कार्यक्रम मनाया जा रहा है। यहां 85वें वार्षिकोत्सव के अंतर्गत शनिवार को होली महोत्सव का आयोजन किया गया। ब्रज के प्रमुख रासाचार्य स्वामी रामस्वरूप शर्मा के निर्देशन में कलाकारों ने फू लों की होली का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

राधाकृष्ण के स्वरूप में कलाकारों ने ब्रजवासियों संग खेली होली

actors played holi with public in ramanreti ashram
रमणरेती आश्रम में होली - फोटो : अमर उजाला

मोहक राधाकृष्ण, ग्वाल बाल, गोपियां और मनसुखा की होली का भी मंचन किया गया। ‘नैहनी नैहनी बूंदन परै फुहारौ, मारि पिचकारी रंग केसरिया डारौ’ पंक्तियां सुनकर भक्त झूम उठे। इसके अलावा नंदगांव के हुरियारों का बरसाना में होली खेलने जाने वाले दृश्य का भी मंचन किया गया।

विज्ञापन

राधाकृष्ण के स्वरूप में कलाकारों ने ब्रजवासियों संग खेली होली

actors played holi with public in ramanreti ashram
रमणरेती आश्रम में होली - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और ब्रज रज मस्तक पर लगाकर खुद को धन्य माना। इस दौरान संत अवधेशानंद, स्वामी स्वरूपानंद प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed