फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hyundai ने दिखाई नई Elantra की पहली झलक, 3 अक्टूबर को होगी लॉन्च

Wed, 25 Sep 2019 02:33 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Wed, 25 Sep 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
Hyundai Reveals the First look of The New 2019 ELANTRA
New 2019 ELANTRA - फोटो : Amar Ujala

Hyundai मोटर इंडिया एक से बाद एक नई-नई कारें भारत में लॉन्च कर रही है। ग्रैंड आई 10 NIOS के बाद अब कंपनी लेकर आ रही है अपनी नई Elantra, जिसे दिवाली से पहले यानी 3 अक्टूबर को लॉन्च भारत में किया जायेगा। लेकिन लॉन्च से पहले कंपनी ने इस कार का फर्स्ट लुक दिखाया है। कंपनी की तरफ से दो फोटो शेयर की गई हैं, आइये देखते हैं नए अवतार में कैसी दिखती है नई Elantra...     

Hyundai Elantra का फर्स्ट लुक

Hyundai Reveals the First look of The New 2019 ELANTRA
New 2019 ELANTRA - फोटो : Amar Ujala

पहली नजर में नई Elantra आपको इम्प्रेस कर सकती है। इसका डिजाइन मौजूदा मॉडल से अब ज्यादा स्पोर्टी और स्टाइलिश नजर आता है। कार में हेक्सागोनल ग्रिल दी गई है जिससे यह फ्यूचरिस्टिक लुक भी देती है। इसके अलावा इसमें शार्प और स्लीक हेडलाइट्स और फोग लैम्प्स  देखने को मिलते हैं। वही इस बार नई Elantra में 6 इंच के नए डिजाइन वाले एलाय व्हील्स देखने को मिलेंगे।

रियर डिजाइन में नयापन

Hyundai Reveals the First look of The New 2019 ELANTRA
New 2019 ELANTRA - फोटो : Social

पीछे से देखें तो यहां काफी कम किया है यहां सबसे पहले नजर इसकी नई स्लीक LED टेललाइट्स पर पड़ती है जो आपको BMW की याद दिला देगी। इसके अलावा इसका बंपर स्पोर्टी हैं और यह ड्यूल कलर में है। यह कार मिड-साइज सेगमेंट में आती है। ऐसे में इस बार कंपनी ने इसमें काफी काम किया है। इंजन को लेकर कंपनी की तरफ से अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मौजूदा Elantra 2 लीटर पेट्रोल और 1.6 लीटर डीजल इंजन में है और इसकी कीमत 13.81 लाख रुपये है। माना जा रहा है नया मॉडल मौजूदा मॉडल से थोड़ा महंगा हो सकता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed