फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Humour ›   woman unable to move fingers after using mobile chatting in social net on the smartphone

ज्यादा चैटिंग की तो उंगलियों का हो जाएगा ये हाल, जानकर हो जाएंगे बेहाल, देखें वीडियो

Thu, 25 Oct 2018 05:12 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 25 Oct 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
woman unable to move fingers after using mobile chatting in social net on the smartphone
- फोटो : social media

सोशल मीडिया का जमाना है, हर हाथ स्मार्टफोन और गूगल से लैस है। किसी से भी कुछ भी पूछ लो वह तुरंत गूगल करने लगता है। लेकिन ये टेक्नोलॉजी अगर किसी के स्वास्थ्य में बुरा असर डालने लगे तो आप क्या कहेंगे। आज हम आपको बता रहे हैं कि मोबाइल को बार-बार स्क्रॉल करने की आदत और चैटिंग की बढ़ती प्रवृत्ति किस कदर खतरनाक हो चली है। जी हां, हल्के में न लें अपने फोन को ये आपको कब किसी बड़ी परेशानी में डाल दे कुछ पता नहीं।  

विज्ञापन

आजकल लोगों की उंगलियां टाइपिंग पैड पर आंखें मोबाइल की स्क्रीन पर ही टिकी रहती हैं

woman unable to move fingers after using mobile chatting in social net on the smartphone

अगर यू कहें कि कुछ लोगों को चैटिंग की लत पड़ गई है तो गलत नहीं होगा। आज की दुनिया में लोगों की उंगलियां टाइपिंग पैड पर आंखें मोबाइल की स्क्रीन पर ही टिकी रहती हैं। आपकी ये आदत कितनी खतरनाक हो सकती है ये आपको इस खबर को पढ़ने के बाद पता चलेगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

चैटिंग से उंगलियों में उठा दर्द लेकिन फिर भी नहीं छोड़ा मोबाइल फोन

woman unable to move fingers after using mobile chatting in social net on the smartphone
female chatting on smartphone - फोटो : social media

आपको बता दें कि चीन में एक महिला को चैटिंग करना भारी पड़ गया है। दरअसल मोबाइल की लत की वजह से महिला का जो हाल हुआ उसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। चीन की वेबसाइट शंघाई निस्ट के मुताबिक हुनान प्रांत के चंगासा में महिला को स्मार्टफोन की लत लग गई थी। ऐसी लत की वो लगातार 7 दिनों तक स्मार्टफोन चलाती रही। महिला की आदत ऐसी थी कि लगातार स्मार्टफोन चलाते हुए उसके दाएं हाथ की उंगुलियों में तकलीफ होने लगी, लेकिन फिर भी उसने मोबाइल नहीं छोड़ा और लगातार मोबाइल चलाती रही।

विज्ञापन

मोबाइल फोन की लत के चलते हुआ ये हाल

Pear Video की रिपोर्ट में बताया गया है कि कामकाजी महिला ने एक हफ्ते की छुट्टी ली थी। इस दौरान वो घर पर बैठे-बैठे अपने दोस्तों से चैटिंग कर रही थी। महिला सात दिन तक लगातार मोबाइल से चिपकी रही। वो लगातार फोन पर ही लगी रहती थी और सोते वक्त मोबाइल साइड में रखती थी। ज्यादा मोबाइल के इस्तेमाल की वजह से उसकी उंगलियां टेढ़ी हो गईं थीं।

फोन की वजह से टेढ़ी हो गई उंगलियां

woman unable to move fingers after using mobile chatting in social net on the smartphone
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक लगातार मोबाइल पकड़े रहने के कारण पहले महिला के हाथ में दर्द शुरू हुआ, फिर अचानक उसका हाथ फोन पकड़ने की स्थिति में अकड़ गया और सुन्न होने लगा। उसके हाथों की उंगलियां टेढ़ी हो गईं। उसे फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां लंबे इलाज के बाद अब उसकी स्थिति सामान्य है।

देखें वीडियो- 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed