Viral Jokes in Hindi: चिंता और मानसिक तनाव आपकी खुशी खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जीवन में संतुलन बनाकर रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप खुश रहें। जोक्स और चुटकुले आपकी उदासी दूर करते हैं और जीवन में खुशहाली लाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...
Viral Jokes: दोस्त की खुशी देखकर संता ने किया कुछ ऐसा, जानकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
संता- यार बता I am going to toilet ka क्या मतलब होता है?
बंता- मैं शौचालय जा रहा हूं।
संता- ऐसे कैसे जाएगा.. पहले इसका मतलब बता कर जा...
जिससे भी पूछता हूं सबको शौचालय लग जाती है।
पप्पू- यार कल तो तू बहुत मायूस था... आज इतना खुश कैसे है ?
गप्पू- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी।
पप्पू- अच्छा आज इतना खुश क्यों है... उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
गप्पू नहीं यार...मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है।
चिंटू से पिंटू- गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया..
अब गाड़ी को आगे नहीं ले जा सकते।
चिंटू- कोई बात नहीं.. गाड़ी को रिवर्स गियर में लगाओ, घर वापिस चलते हैं...
Hindi Jokes: जीजा-साली की मजेदार बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
पप्पू- तुझे मुझसे जो मांगना है मांग ले...तुझे सब मिलेगा
गप्पू- पैसा !
पप्पू- पैसे को साइड में रख यार.... इसके अलावा मांग जो मांगना है
गप्पू- तेरे साइड में रखे हुए पैसे