जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Jokes: संता ने बंता से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? पढ़िए मजेदार जोक्स
एक व्यक्ति घर में पुराने कागजात देख रहा था,
तभी उसके हाथ में धर्मपत्नि का ग्यारवी कक्षा का रिपोर्ट कार्ड आया।
नम्बरो के नीचे चरित्र प्रमाण पत्र पढ कर अभी तक बेहोश है।
लिखा था'मधुरभाषी एवं शांतिप्रिय छात्रा'
भंडारे में धक्का मुक्की से मोटा आदमी एक खूबसूरत लड़की से टकरा गया...
इस टक्कर में मोटे आदमी के एक टांग की हड़्डी टूट गई..
वो हॉस्पिटल गया तो देखा कि वहां एक आदमी की दोनों टांगें टूटी हुई हैं।
भोलापन तो देखिए... वो उसको देखकर बोला- आपकी दो पत्नियां हैं क्या??
कंजूस आदमी पंडित जी को कम पैसे देते हुए... कोई ऐसा उपाय बताइए कि पैसा ही पैसा हो जाए...
पंडित जी- चिंता मत करो बालक एक ऐसा मंत्र बताउंगा जितनी बार बोलोगे उतनी बार धन की प्राप्ति होगी...
रोज किसी चौक-चौराहे पर जाओ और बोलो ''भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'।
एक खूबसूरत लड़की आंखों की समस्या को लेकर डॉक्टर के पास पहुंची
चेक करने के बाद खूबसूरत लड़की की आंखों में आंखें डालकर डॉक्टर बोला
डॉक्टर- जिस तरह अपने प्रेमी को देखती हो, उसी तरह देखना...
खूबसूरत लड़की- पर क्यों
डॉक्टर-आई ड्राप डालना है।