Viral Jokes: हम सब को मालूम है कि सेहतमंद जीवन के लिए संतुलित आहार और ताजी हवा बहुत जरूरी होता है। अब जिस प्रकार ताजी हवाएं और अच्छा वातावरण हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार खुलकर हंसना और हंसी-खुशी से रहना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होता है। दरअसल, खुलकर हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसने से मन हल्का रहता है और मानसिक तनाव कम होता है। यही वजह है है कि डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी हर इंसान को रोज थोड़ी देर हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि कॉमेडी फिल्में देखना या दोस्तों के साथ मजाक करना, लेकिन चुटकुले पढ़ना सबसे आसान और किफायती तरीका है। इसलिए हम रोज आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं, इसी कड़ी में आज हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
Latest Jokes: घर पर जमी बैठकी में सुना दें पिता-पुत्र के ये पांच मजेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा
अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी होता है, क्योंकि हंसी-मजाक ही इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए पिता पुत्र के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
बेटा- पापा आप अंधेरे से डरते हैं?
पापा- नहीं बेटा
बेटा- बादल, बिजली और शेर से
पापा- बिल्कुल नहीं!
बेटा- इसका मतलब है
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...
बेटा- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
बाप- तुम
बेटा- प्रधान जी का बेटा भी फेल हो गया
बाप- और तुम
बेटा- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
बाप गूस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
बेटा- तो आप कौन से मुख्यमंत्री हैं जो आपका बेटा पास हो जाएगा...
पिता- पीने दे बेटा.... पीने दे.... क्या साथ लाये थे
क्या साथ लेकर जाएंगे ?
बेटा- अरे मेरे बाप, इसी तरह पीते रहे, तो छोड़कर भी क्या जाओंगे?
पुत्र- गैरहाजिर रहने के कारण।
पिता- तो क्या तुम परीक्षा के दौरान गायब हो गए थे।
पुत्र- नहीं! मेरे पास बैठा पढ़ाकू लड़का उस दिन गायब था।
फिर क्या बेटे की खूब पिटाई हुई