जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: जब लड़की के पिता ने लड़के से पूछा 'अकल बड़ी या भैंस'..., पढ़िए धमाकेदार जोक्स
लड़की के बाप ने लड़के से पूछा,
अकल बड़ी की भैंस?
लड़के ने बहुत देर सोचा
और जवाब दिया, तुमने मुझे
पागल समझा है।
Date of Birth तो
बताया नहीं।
बच्चा - पिताजी कोई बाहर दरवाजे पर आया है।
पिता जी - कौन है?
बच्चा - जी कोई मूंछ वाला है।
पिताजी - कह दो नहीं चाहिए।
मां - देखो बेटा शरारती लड़कों से दूर रहा करो।
लड़का - मां मैं इसी वजह से तो स्कूल नहीं जाता।
पत्नी - आज कुछ हेवीपन फील कर रही हूं।
पति - हेवीपन माने?
पत्नी - भारीनेस...