फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Best Jokes: कब्रिस्तान में टीचर की तस्वीर रख, चिंटू ने स्कूल के चपरासी से कही बेहद मजेदार बात

Fri, 25 Apr 2025 04:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Fri, 25 Apr 2025 04:28 PM IST
सार

Viral Funny Jokes: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव के साथ कई बीमारियां भी आपसे दूर रहती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं।

विज्ञापन
Viral jokes in hindi teacher student funny jokes husband wife jokes in hindi comedy
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

Chutkule In Hindi: जिस तरह अच्छा खानपान, अच्छी हवा किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी इंसान को रोज थोड़ी देर हंसने का सुझाव देते हैं। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। देखा जाए तो चुटकुले पढ़कर हंसना सबसे सरल और किफायती तरीका है। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....




चिंटू (चपरासी से)- आज मास्टर ने मेरी बहुत पिटाई की
चपरासी- फिर क्या हुआ?
चिंटू- मेरा खून गर्म हो गया
इसलिए मैने कब्रिस्तान में मास्टर जी की फोटो टांग कर
Coming Soon लिख दिया.....

Viral jokes in hindi teacher student funny jokes husband wife jokes in hindi comedy
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
टिल्लू- बाबा, दाहिने हाथ में खुजलाहट है
बाबा- वत्स, लक्ष्मी आने वाली है
टिल्लू- दाएं पैर में भी खुजलाहट है
बाबा- यात्रा योग बन रहा
टिल्लू- पेट पर भी खुजलाहट है
बाबा- उत्तम भोजन की प्राप्ति होगी
टिल्लू- गर्दन पर भी खुजलाहट है
बाबा- दूर हट, तुझे खुजली की बीमारी है......
Viral jokes in hindi teacher student funny jokes husband wife jokes in hindi comedy
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (श्याम से)- दो बातें हमेशा याद रखना
हर इंसान उतना बुरा नहीं होता,
जितना वह आधार कार्ड पर दिखता है
हर इंसान उतना अच्छा भी नहीं होता,
जितना वह अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर दिखता है......


एक गांव में बिजली आनी थी, लोग खुश होकर नाच रहे थे
तभा एक कुत्ता भी नाचने लगा
किसी ने पूछा- तू क्यों नाच रहा है?
कुत्ता बोला- खंबे भी तो लगेंगे....
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral jokes in hindi teacher student funny jokes husband wife jokes in hindi comedy
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- Hi
लड़की- How are you?
लड़का- I am fine, Thank you.
And You?
लड़की- मैं पूछ रही हूं How are you?
लड़का- मैंने reply तो किया I am fine
लड़की- एक तो तुम लोगों को English आती
नहीं, ऊपर से Hi वाले मैसेज करते हो
लड़का- क्या मतलब?
लड़की- अरे मैं पूछ रही हूं How are you? मतलब की तुम कौन हो?
लड़का- सॉरी बहन, माफ कर दो भाई समझ के......
विज्ञापन
Viral jokes in hindi teacher student funny jokes husband wife jokes in hindi comedy
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मास्टर (पप्पू से)- तुमने कभी कोई नेक काम किया है?
पप्पू- हां सर, किया है
मास्टर- कौन सा?
पप्पू- एक बार एक बुजुर्ग आराम से घर जा रहे थे,
मैंने उनके पीछे कुत्ता लगा दिया
जल्दी पहुंच गए.....


Today Jokes: पत्नी के साथ खतरनाक खेल में फंसा पति, फिर जो हुआ पढ़कर जोर-जोर से ठहाके मारकर हंसेंगे आप

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed