Viral Jokes: जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए इंसान को अच्छे खान-पान की जरूरत होती है, उसी तरह हमारे लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। हंसते रहने से मानसिक तनाव से होने वाली कई गंभीर बीमारियां इंसानों से दूर रहती हैं। हंसने से घर में खुशी का माहौल बना रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में बहुत मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Viral Jokes: टीचर- विदेश में 15 साल के बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं, चिंटू ने दिया मजेदार जवाब
टीचर- विदेश में 15 साल के बच्चे अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं।
चिंटू- मास्टर जी, हमारे देश में तो एक साल का बच्चा भागने भी लगता है।
संता ने अपने नौकर से कहा – जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं ?
नौकर – बाहर तो अंधेरा है।
संता – अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर।
संता- हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं।
बंता- वो क्यों?
संता- हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है, हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें।
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता - नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता - गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया।