फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes in Hindi: सोनू से मोनू ने कहा- मैंने अपना रिश्ता तोड़ लिया, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Wed, 02 Feb 2022 07:17 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Wed, 02 Feb 2022 07:17 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi sonu says monu I broke up my relationship funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

हंसने-मुस्कुराने से इंसान की जिंदगी में खुशहाली बनी रहती है। अगर हम अपने रोज के काम से थोड़ा समय हंसी-मजाक के लिए निकाल लें तो बहुत सारी समस्या तो हमारी ऐसे ही हल हो जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि हंसी सौ दुःखों की एक दवा है। ऐसे में हमें कोशिश करनी चाहिए कि हम आपस में हंसी मजाक का माहौल बना कर रखें। वैसे तो हंसने के बहुत से तरीके हैं लेकिन इनमे से चुटकुले हमें हंसने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लाए हैं गुदगुदाने वाले जोक्स और चुटकुले। तो आइए चलते हैं हंसने और मुस्कुराने 


 

रोहन  भागता हुआ पुलिस के पास आया और बोला मुझे जेल में डाल दो।
पुलिस- लेकिन ये तो बताओ तुमने किया क्या है?
रोहन - मैंने अपनी पत्नी के सिर में डंडा मार दिया है।
पुलिस- तो क्या पत्नी मर गई।
रोहन - यही तो चिंता की बात है, वो बच गई और अब मुझे ढूंढ रही है....

Viral Jokes in Hindi sonu says monu I broke up my relationship funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
सोनू - यार मोनू  मैंने अपना रिश्ता तोड़ दिया
मोनू चौंकते हुए, क्यों
सोनू -यार उसका कभी कोई बॉयफ़्रेंड नहीं था।
मोनू - ये तो अच्छी बात है न
सोनू - एक बात सोच जो अभी तक किसी एक की नहीं हो पाई,वो मेरी क्या होगी...
मोनू  बेहोश....
Viral Jokes in Hindi sonu says monu I broke up my relationship funny jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक शराबी, साधू के पास आकर बैठ गया
साधू बोला- तुम्हारी सांसों में इतनी शराब की बदबू आती है कि तुम्हें स्वर्ग और नरक दोनों में जगह नहीं मिलेगी।
शराबी- अरे महाराज, लेकिन मैं तो मरने के बाद अपनी सांसे यहीं छोड़ जाऊंगा।
ये था सच्चा ज्ञान।
साधू महाराज शराबी के फैन हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi sonu says monu I broke up my relationship funny jokes in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
बाप बेटे से- लगता है कि मेरे ब्रश से तूने दांत। साफ किए हैं न, तभी इसमें इतनी बदबू आ रही है।
बेटा नहीं पापा, मैंने तो इससे अपने कुत्ते के दांतों को साफ किया है
दे थप्पड़ दे, चप्पल दे, चप्पल
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi sonu says monu I broke up my relationship funny jokes in hindi
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
लड़के ने शायरी बोलते हुए लड़की को शादी के लिए प्रपोज किया।
लड़की ने हां कर दी, लेकिन वो बोली, मुझे खाना पकाना नहीं आता
लड़का कोई बात नहीं, मैं कवि हूं, और 
 मेरे घर में पकाने के लिए कुछ है भी नहीं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed