हंसना हर इंसान के जीवन के लिए बहुत जरुरी है। जब हमारा फेस स्माइल करता है तो हमसे भगवान भी खुश रहते हैं, क्योंकि भगवान भी उन्हें के साथ होते हैं जो हंसमुख स्वभाव के होते हैं। हर समय रोने वाले लोगों के पास कोई भी बैठना नहीं चाहता है। लोग भी उसे ही पसंद करते है जो खुद तो खुश रहता ही है साथ ही दूसरों को भी खुश रखने की कोशिश करता है। हंसमुख स्वभाव वाले लोगों के दोस्त भी बहुत जल्दी बन जाते हैं, और हंसने में हमारी मदद करते हैं। मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर भी हम खूब हंस सकते हैं और दूसरों को भी हंसा सकते हैं। तो फिर देर किस बात की चलिए हंसने के इस सफर को शुरू करते हैं और पढ़ते है मजेदार चुटकुले.......
Viral Jokes in Hindi: एक बेटे ने पिता से पूछा- आपके लिए मेरी कीमत क्या है, जवाब जानकर नहीं रुकेगी हंसी
लड़की ने अचानक ही लड़के को थप्पड़.जड़ दिया
लड़का तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की?
लड़की - तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...
चिंटू दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी - 300 रुपए...
चिंटू - और निक्कर की...?
दर्जी - 100 रुपए...
चिंटू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...
पति पत्नी से - 15 सालों में, आज पहली बार अलार्म से सुबह सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी - वो कैसे जी ?
क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था?
पति - नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।
सोनू - पापा तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है?
पापा - बेटा तू तो करोड़ों का है...
सोनू - तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!!
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया