जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला..
Viral Jokes: जब नाराज बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड के लिए बाजार से खरीद लाई ऐसी चीज, पढ़िए ऐसे ही वायरल जोक्स
बॉयफ्रेंड- मैं हनीमून पर तुम्हें शिमला ले जाऊंगा।
गर्लफ्रेंड- सच में?
बॉयफ्रेंड- हां
गर्लफ्रेंड- पहली Wedding Anniversary पर कहां ले जाओगे?
बॉयफ्रेंड- तब शिमला से वापस लाऊंगा।
ट्रेन में एक महिला बार-बार अपने बच्चे से कह रही थी बेटा हलवा जल्दी खा ले नहीं तो साथ वाले अंकल को दे दूंगी।
अंकल- बहनजी... जरा जल्दी कीजिए, हलवे के चक्कर में मैं तीन स्टेशन आगे आ गया हूं...
चिंटू- मां ये कंप्यूटर इतने स्मार्ट क्यों होते हैं?
मां- क्योंकि वे अपने Mother Board की सुनते हैं।
दो दोस्त पार्क में बैठकर आपस में बात करते हुए...
पप्पू- इंसान का दिमाग 24 घंटे काम करता है और बस दो बार ही बंद होता है।
गप्पू- कब-कब...?
पप्पू- पहला एग्जाम के समय और दूसरा बीवी पसंद करते समय।