Viral Jokes in Hindi: हंसने और मुस्कुराने से तनाव कम होता है और जिंदगी खुशहाल होती है। हंसना एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको नए साल पर हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Viral Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
संता ने बोला बंता से- ये LIC वाले बड़े कमाल के लोग होते हैं।
बंता ने पूछा- कैसे ?
संता बोला- कमीने दूसरों की बीबी के पास बैठकर,
उन्हें उनके पति के मरने के बाद होने वाले फायदे समझाते हैं।
एक बार दो पड़ोसन आपस में बातें कर रही थी।
पहली बोली- तुम्हें पता है 25 साल तक मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ।
दूसरी- अरे, फिर तूने क्या किया?
पहली- जब मैं 25 साल की हुई तब जाकर घरवालों ने मेरी शादी करवाई फिर कहीं जाकर मुझे बच्चा हुआ।
दूसरी पड़ोसन अभी भी ICU में भर्ती है।
Funny Jokes: सास- दामाद से अगले जन्म में आप क्या बनोगे? दामाद ने दिया झन्नाटेदार जवाब
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए,
तो तुम क्या करोगे...?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है तो ठीक है
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे...!
Jokes: बॉयफ्रेंड ने की गर्लफ्रेंड की ऐसी तारीफ, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
पत्नी- तुम मुझे कितना प्यार करते हो...?
पति- 72 फीसदी मेरी जान...
पत्नी- 100 फीसदी क्यों नहीं करते हो...?
पति- पगली... लग्जरी चीजों पर 28 फीसदी जीएसटी भी तो लगता है ना...!