फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Comedy Jokes: बॉस: तुम रोज लेट क्यों आते हो? कर्मचारी का जवाब सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Sat, 12 Apr 2025 04:41 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 12 Apr 2025 04:41 PM IST
सार

Comedy Jokes: अगर आप मुस्कुराते और हंसते रहते हैं, तो न सिर्फ आपका मूड बेहतर रहता है, बल्कि आपके आसपास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग मुस्कुराना तक भूलते जा रहे हैं। ऐसे में तनाव से दूर रहने और मन को ताजगी देने के लिए रोजाना हंसना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Know the Comedy Jokes Boss Employee Teacher Student Judge jokes of the day
हिंदी फनी जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Jokes: अगर आप मुस्कुराते और हंसते रहते हैं, तो न सिर्फ आपका मूड बेहतर रहता है, बल्कि आपके आसपास का माहौल भी खुशनुमा बन जाता है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में लोग मुस्कुराना तक भूलते जा रहे हैं। ऐसे में तनाव से दूर रहने और मन को ताजगी देने के लिए रोजाना हंसना बेहद जरूरी है। हंसी न केवल आपके मन को खुश रखती है, बल्कि सोच को भी सकारात्मक बनाए रखती है। इसी वजह से हम आपके लिए कुछ मजेदार और वायरल चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।



 टीचर: बताओ बच्चो, अगर धरती से 10 किलो सोना निकालो तो क्या होगा?

पप्पू: सर, पुलिस पकड़ लेगी!
 

Viral Jokes in Hindi Know the Comedy Jokes Boss Employee Teacher Student Judge jokes of the day
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

डॉक्टर: आपको क्या तकलीफ है?

मरीज: डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हैं।

डॉक्टर: ये लो दवाई, रात को सोने से पहले खा लेना।

मरीज: कल से खाऊंगा, आज तो फाइनल है!

Viral Jokes in Hindi Know the Comedy Jokes Boss Employee Teacher Student Judge jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का लड़की को देख के बोला: तुम तो परी जैसी लगती हो!

लड़की (शर्मा के): सच में?

लड़का: हां, पर थोड़ी पुरानी वाली डरावनी परी जैसी!


 संता ATM से पैसे निकाल रहा था…

मशीन ने लिखा – “Insufficient Balance”

संता बोला – "अबे भाषा तो ठीक कर! सीधे बोल के कंगाल है तू!!"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Know the Comedy Jokes Boss Employee Teacher Student Judge jokes of the day
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik
बॉस: तुम रोज लेट क्यों आते हो?

कर्मचारी: सर, नींद बहुत गहरी आती है।

बॉस: अलार्म क्यों नहीं लगाते?

कर्मचारी: अलार्म तो है… लेकिन वो भी डर जाता है मुझे उठाने से


पप्पू अपने दोस्त से: यार मेरी बीवी मुझसे बहुत प्यार करती है!

दोस्त: कैसे पता?

पप्पू: जब भी मैं खाना बनाऊं, भगवान से पहले उसी का नाम लेती है – “हे भगवान! ये क्या बना दिया!”
 
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Know the Comedy Jokes Boss Employee Teacher Student Judge jokes of the day
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जज: तुम्हें अपनी बीवी को मारने की सजा मिल सकती है!

पति: सजा क्यों? मैं तो सिर्फ मच्छर मार रहा था, वो बीच में आ गई!!



टीचर: बताओ बच्चो, मेहनत का फल क्या होता है?

छोटू: सर, मीठा होता है!

टीचर: शाबाश! उदाहरण दो।

छोटू: आम।

 
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed