आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसी हम सभी के लिए बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और घर में भी खुशहाली बनी रहती है। हंसी हमें मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। हम दिन में कभी भी हंस हंसते सकते हैं, क्योंकि हंसने का कोई समय नहीं होता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो जोक्स और चुटकुले पढ़कर आप हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
Viral Jokes: जब पति ने अपने दिल की बात पत्नी को बताई, जानकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स
एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई...
कहा - तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी - कौन सा फायदा?
पति - मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई।
आधी रात को एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड के घर का दरवाजा खटखटाया...
ममता- कौन है?
लड़का- मैं हूं?
ममता- मैं कौन?
लड़का अरे बेवकूफ, तू ममता और कौन।
पति पत्नी से- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।
पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी।
पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है।
लड़के वाले लड़की देखने आए
लड़के वाले - आपकी लड़की का क्या नाम है?
लड़की वाले - हमारी प्यारी, सबकी प्यारी, रामप्यारी
लड़की वाले - आपके लड़के का क्या नाम है?
लड़के वाले - हमारा पी, आपका पी, सबका पी, पप्पू।