हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही हमारे आस-पास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारे घर में भी खुशहाली का माहौल रहता और उदासी दूर रहती है। हम सभी को हंसाने में जोक्स और चुटकुले मदद करते हैं। आप जोक्स पढ़कर अपने परिजनों और दोस्तों को भी हंसा सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार जोक्स: जब बेटे ने अपनी मां को बताई ये बात, पिता की जमकर हुई धुनाई, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
बेटा- मां दिवाली आने वाली है। इस बार पटाखे इस दुकान से लूंगा।
मां- चांटा मारते हुए कहा पटाखों की दुकान नहीं, यह लड़कियों का हॉस्टल है।
लड़का- मुझे क्या पता, एक दिन पापा कह रहे थे कि यहां एक से एक धांसू पटाखे है।
फिर क्या पापा की जमकर हुई धुनाई
पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं अखबार में इश्तेहार दूंगा।
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो। क्या लिखोगे?
पति- जहां भी रहो खुश रहो।
पत्नी- अगर मैं मर गई तो तुम क्या करोगे?
पति- शायद मैं भी मर जाऊं...
पत्नी- क्यों?
पति- कभी-कभी ज़्यादा खुशी भी जानलेवा साबित होती है!!
रमेश (सुरेश से)- अरे सुरेश, सुना है, सरकार ने गुटखे के दाम बढ़ा दिए हैं, अब क्या करोगे तुम?
सुरेश- करना क्या है, आधा घंटा और देर से थूकेंगे अब।