फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes in Hindi: लड़के से लड़की वालों ने कहा- सीमा की आवाज कोयल जैसी है, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 24 Jan 2022 06:41 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 24 Jan 2022 06:41 PM IST
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Boy to girls family said to Seema's voice is like a cuckoo most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

हंसने से इंसान का मन और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आप भी प्रसन्न रहना चाहते हैं, तो दिन में एक बार जरूर आपको हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट और योगगुरु भी लोगों को हंसने के लिए सलाह देते हैं। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दूर रहता है जिससे इंसान कई बीमारियों से बचा रहता है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



70 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने अदालत में तलाक के लिए अर्जी लगाईं।

जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप ?

महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।

जज- वो कैसे ?

महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं

और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं !!!

Viral Jokes in Hindi Boy to girls family said to Seema's voice is like a cuckoo most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।

उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।

लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,

उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।

हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?

Viral Jokes in Hindi Boy to girls family said to Seema's voice is like a cuckoo most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock


एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।

और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।

लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।

सोचो क्या कहा होगा?

थोड़ी जगह देना बहन जी।

झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Boy to girls family said to Seema's voice is like a cuckoo most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...

लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?

पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।

विज्ञापन
Viral Jokes in Hindi Boy to girls family said to Seema's voice is like a cuckoo most funny chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
राजू के हाथ में नया फोन देखकर...

उसका दोस्त बोला- ये नया फोन कब खरीदा?

राजू- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।

दोस्त- गर्लफ्रेंड का फोन क्यों ले आया?

एडमिन- अरे यार, वो रोज कहती थी,

मेरा फोन नहीं उठाते, फोन नहीं उठाते।

आज मौका मिला, मैंने उठा लाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed