जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral jokes: जब पप्पू को बिना टिकट टीटी ने पकड़ लिया, आगे की कहानी जानने के बाद हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप
टीटी ने पप्पू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया।
टीटी - टिकट दिखाओ।
पप्पू - अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं।
टीटी - क्या सबूत है?
पप्पू - अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है।
सरला - तुम्हारे पति किस फील्ड में काम करते हैं?
मीना - ऑइल एंड गैस।
सरला - वाह! उनकी पोस्टिंग कहां है?
मीना - किचन में।
ट्रैफिक पुलिस - चालान काटना पड़ेगा, बताइए नाम बताइए?
ड्राइवर - याज्ञ्यल्कवल्क्यदास रामानुक्नस्मीजणचार्य ययुत्सु।
ट्रैफिक पुलिस - अबकी बार छोड़ रहा हूं फिर कभी सिग्नल तोड़ना नहीं।
पत्नी - सुनो जी आजकल चोरियां बहुत होने लगी हैं,
धोबी ने हमारे दो तौलिए चुरा लिए हैं।
पति - कौन से तौलिए?
पत्नी - वही जो हम शिमला के होटल से उठाकर लाए थे।