फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Jokes: घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं? सोनू ने टीचर को दिया गजब का मजेदार जवाब

Sat, 18 Oct 2025 04:56 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 18 Oct 2025 04:56 PM IST
सार

Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर दिन हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मन तरोताजा रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। मन में सकारात्मक ख्याल आने से हम मानसिक तनाव से भी बचे रहते हैं। इसलिए हम सभी को दिन में एक बार जरूर हंसना चाहिए। 

विज्ञापन
Viral funny jokes in hindi teacher student funny jokes latest jokes social media viral jokes and chutkule
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Funny Jokes, Chutkule in Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।



टीचर- बच्चों बताओ घर-घर शौचालय बनाने के क्या फायदे हैं?
सोनू- मास्टर साहब,वातावरण शुद्ध रहता है
टीचर- शाबाश, और दूसरा
सोनू- आगे नहीं सरकना पड़ता.....

टीचर- टेंस कितने प्रकार के होते हैं?
पप्पू- तीन प्रकार के प्रेजेंट टेंस, पास्ट टेंस और फ्यूचर टेंस
टीचर- शाबाश, अब उदाहरण दो
पप्पू- कल मैने पड़ोसी की बेटी को देखा था, 
आज प्यार करता हूं, कल भगा कर ले जाऊंगा
पप्पू के उदाहरण सुनकर टीचर बेहोश......

Viral funny jokes in hindi teacher student funny jokes latest jokes social media viral jokes and chutkule
मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik
चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की- जी नहीं, मैं शादीशुदा हूं
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..
फिर क्या था, नाई ने चिंटू को गंजा कर दिया......
Viral funny jokes in hindi teacher student funny jokes latest jokes social media viral jokes and chutkule
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
साली- जीजू लोफर और ऑफर में क्या अंतर है?
जीजा- देखो साली साहिबा, अगर आप मुझे प्यार करने को बोलोगे
तो वह ऑफर कहलाएगा
और मैं कहूं तो आप मुझे लोफर कहोगी.....


Comedy Jokes: साली से जीजा- केवल दो तरह के आदमी औरत को समझ नहीं पाते, वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Viral funny jokes in hindi teacher student funny jokes latest jokes social media viral jokes and chutkule
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Amar ujala
बहू (अपनी सहेली से)- तुझे पता है, सास और नन्द में क्या फर्क होता है?
सहेली- क्या?
बहू- जो सांस न लेने दे, उसे सास कहते हैं
और जो जीवन में आनंद न लेने दे, उसे नन्द कहते हैं....

सास- तुम तैयार होने में बहुत टाइम लगाती हो
मुझे देखो, मैं 2 मिनट में तैयार हो जाती हूं
बहू- मांजी यही फर्क तो है, लौकी और शाही पनीर में.....
विज्ञापन
Viral funny jokes in hindi teacher student funny jokes latest jokes social media viral jokes and chutkule
फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश- यार डॉक्टर पर्चे पर ऐसा क्या लिखता है,
जो सिर्फ मेडिकल स्टोर वाले ही समझ पाते हैं?
रमेश- वो लिखता है, मैंने तो लूट लिया है...तू भी लूट ले.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed