Viral Chutkule in Hindi: जिस तरह इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की जरूरत होती है, उसी तरह हंसी की भी जरूरत होती है। हंसने के लिए हमें किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि कभी भी हंसा जा सकता है। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
कॉलेज में एक लड़की ने दाखिला लिया...
सारे लड़के-लड़कियों ने उसे चिढ़ाने के लिए बुआ कहना शुरू कर दिया।
कुछ दिनों तक तो उस बेचारी ने सहन किया।
अंत में उसने तंग आकर प्रिंसिपल से शिकायत कर दी।
लड़की की बात सुन कर प्रिंसिपल को बड़ा क्रोध आया
वह क्लास रूम में पहुंचे और बोले, जो भी इसे बुआ कहता है वह तुरन्त खड़ा हो जाए।
एक-एक करके सारी क्लास खड़ी हो गई।
केवल पप्पू बैठा रहा तो प्रिंसिपल ने बड़ी हैरानी के साथ उस से पूछा,क्यों पप्पू तुम क्यों बैठे हो?
क्या तुम इसे बुआ नहीं कहते?
पप्पू ने ठंडी सांस भरकर कहा-सर! मैं इस क्लास का फूफा हूं।
वकील- हत्या की रात तुम्हारे पति के अंतिम शब्द?
पत्नी- मेरा चश्मा कहां है संगीता...?
वकील- तो इसमें मारने वाली क्या बात थी...?
पत्नी- मेरा नाम रंजना है!
पूरा कोर्ट खामोश...
चिंटू जंगल से जा रहा था... अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।
भालू - अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
लड़की ( बॉयफ्रेंड से) – मेरा जानू, मेरे बेबी, मेरा बच्चा,
माय स्वीटू, मेरा भोलू, क्या तुम मुझसे शादी करोगे?
बोल मेरा बच्चा..
लड़का (हैरानी से देखते हुए) –
अरे प्रपोज कर रही है, या गोद ले रही है..!!
एक बुजुर्ग व्यक्ति हर साल अपनी पत्नी से शादी करता था...!
पंडित जी बोले- ऐसा क्यों करते हैं...?
बुजुर्ग बोला- बस एक ही शब्द सुनने की खातिर...!
पंडित जी- कौन सा शब्द...? बुजुर्ग- वही,
जब आप कहते हैं कि लड़के को बुलाओ...!
पंडित जी बेहोश...!