फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Viral Chutkule: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले

Sat, 09 Jul 2022 06:27 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Viral Chutkule  in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar jokes Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Viral Chutkule in Hindi: हसंते रहने से इंसान की बड़ी-बड़ी मुश्किलें भी आसानी से हल हो जाती हैं। इंसान को सेहतमंद रखने में हंसी की बड़ी भूमिका होती है। अच्छी सेहत के लिए अच्छी हवा और अच्छे खानपान के साथ ही हंसना बेहद जरूरी होता है। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए मजेदार जोक्स और धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना

पति- क्यों कुछ खास है क्या?

पत्नी- मायके से रिश्तेदार आ रहे हैं

पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूँ, कौन कौन आ रहा है?

पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आ रही हैं

पति खुश होकर- अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार

पक्का टाइम से आ जाऊंगा।

Viral Chutkule  in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar jokes Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?

मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...

डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?

मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...

उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।

 
Viral Chutkule  in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar jokes Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू ने अपनी पड़ोस की लड़की को बोला - आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो...

लड़की - मैं अभी जाकर तेरे पापा को बोलती हूं।

पप्पू - पगली पापा को मत बोल, उनकी तो शादी हो गई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Viral Chutkule  in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar jokes Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
गर्लफ्रेंड- सुनो, मेरी स्किन बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…

बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?

बॉयफ्रेंड- ये लो विम बार, ये पूरी चिकनाई हटा देगा…!!!

फिर बॉयफ्रेंड की हुई जोरदार कुटाई...


 
विज्ञापन
Viral Chutkule  in Hindi Funny Jokes in Hindi Read Majedar jokes Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
संता- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 

बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।

संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो? 

बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed