Viral Jokes And Chutkule in Hindi: शरीर को सेहतमंग रखने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी माइड और मूड फ्रेश रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेते हैं, मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ रहेंगे। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसते रहना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हसंकर लोटपोट हो जाएंगे, तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने के लिए...
Viral Chutkule: डॉक्टर ने युवक से कहा- तुमने आने में देर कर दी, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
युवक- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो...
पत्नी- एक...
पति- खामोश
पत्नी- दो...
पति- फिर भी चुप्प
पत्नी- बोलो ना प्लीज...
पत्नी का रोना शुरू...
पति- गिनती गिन... गिनती
पत्नी- शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो मैं जहर खाने ही वाली थी..
मन को वश में करना सीख रही हूं आजकल...
शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च खा लेती हूं...!
मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल खा लेती हूं...!
और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर में उधम मचा देती हूं...!
सोनू - अगर तुम्हें ठंड लगती है तो क्या करते हो?
मोनू - मैं रजाई के पास जाकर बैठ जाता हूं।
सोनू - अगर फिर भी ठंड लगती है तो क्या करते हो?
मोनू - तो फिर मैं रजाई के अंदर बैठ जाता हूं