Viral Chutkule in Hindi: इंसान को सेहतमंद रखने के लिए हंसी सबसे अच्छी दवा है। हंसने से हमारा शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहता है। अगर हमें पूरे जीवन स्वस्थ रहना है, तो कोशिश करनी चाहिए कि हम मानसिक तनाव का शिकार न हों। हंसी चिंता और मानसिक तनाव से बचाने में मदद करती है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आप नीच दिए जोक्स को पढ़कर हंस सकते हैं।
Viral Chutkule: बॉयफ्रेंड- तुम रो क्यों रही हो? गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकरो हो जाएंगे लोटपोट
बॉयफ्रेंड- तुम रो क्यों रही हो?
गर्लफ्रेंड- मैंने अपने फोन को ऐरोप्लेन मोड में रखा है।
फिर भी यह उड़ नहीं रहा।
सुबह-सुबह पत्नी ने कहा - जल्दी से न्यूजपेपर दो...!
पति - तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो,
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो...!
यह लो मेरा टैबलेट...!
पत्नी ने टैबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा...!
अब पति सदमे में है...!
एक आदमी भागता हुआ पुलिस के पास पहुंचा, और बोला -
मेरे दोस्त के साथ बहुत बड़ा हादसा हो गया...
पुलिस - क्या हुआ तुम्हारे दोस्त के साथ?
आदमी - वो मेरी बीवी के साथ भाग गया...
डॉक्टर ने पत्नी के मुंह में थर्मामीटर रख कर कुछ देर मुंह बन्द रखने को कहा, पत्नी को खामोश देख कर पति ने पूछा
पत्नी को खामोश देख कर पति ने पूछा: डॉक्टर साहब ये चीज कितने की आती है।