फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स: बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं? गोलू का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

Tue, 27 Oct 2026 07:05 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Tue, 27 Oct 2026 07:05 PM IST
सार

जोक्स: हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi whatsapp new jokes comedy jokes on Whatsapp
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock

जोक्स: तनाव के माहौल में आपको अगर खुश रहना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना बहुत जरूरी है। इससे आप तनाव मुक्त रहेंगे और आपके मन में सकारात्मक ख्याल आएंगे। हंसने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



एक बार चम्पू ट्रेन से अपने गांव जा रहा था
टीटी- भाईसाहब, अपना टिकट दिखाओ
चम्पू- गरीब हैं साहब, चटनी, बासी रोटी खाते है
टीटी- चलो, टिकट दिखाओ?
चम्पू- गरीब हैं साहब, साग, दाल रोटी खाते हैं
टीटी गुस्से में- तो हम क्या गोबर खाते हैं?
चम्पू- बड़े आदमी हो साहब खाते ही होगे…
 

Trending Videos
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi whatsapp new jokes comedy jokes on Whatsapp
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं?
गोलू- यह हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं.
बैंक मैनेजर- ऐसा अजीब हस्ताक्षर? नाम क्या है उनका?
गोलू- जलेबी बाई। 
 

Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi whatsapp new jokes comedy jokes on Whatsapp
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

एक बार दो पड़ोसन आपस में बातें कर रहीं थी
पहली बोली- तुम्हें पता है 25 साल तक मुझे कोई बच्चा नहीं हुआ
दूसरी- अरे, फिर तूने क्या किया?
पहली- जब मैं 25 साल की हुई तब जाकर घरवालों ने मेरी शादी करवाई
फिर कहीं जाकर मुझे बच्चा हुआ
दूसरी पड़ोसन बेहोश....

जोक्स: पत्नी ने मांगी मदद तो पति ने कह दी ऐसी बात, सुनकर आप भी हंस पड़ेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi whatsapp new jokes comedy jokes on Whatsapp
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

नई-नई शादी के बाद पत्नी के हाथ का खाना पति ने पहली बार खाया
मिर्च अधिक तेज थी, फिर भी वह बात बिगाड़ना नहीं चाहता था।
पति- खाना बहुत अच्छा बना है।
पत्नी- लेकिन, आप रो क्यों रहे हैं?
पति- खुशी के कारण!
पत्नी- और दूं?
पति- नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर पाऊंगा!

फनी जोक्स: टीचर - तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? स्टूडेंट ने दिया ऐसा जवाब कि शिक्षक को गया चक्कर

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi whatsapp new jokes comedy jokes on Whatsapp
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

मैडम डंडा लेकर क्लास में आईं
मैडम- पिंकी तुम कल स्कूल क्यों नहीं आई थी?
पिंकी- मैडम मैं सपने में जापान पहुंच गई थी
मैडम- बिल्लू तुम कहां थे कल?
बिल्लू- मैडम मैं कल पिंकी को एयरपोर्ट छोड़ने गया था...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed