Latest Jokes: आजकल की भागभागम भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग काम के बढ़ते दबाव की वजह से उदास रहने लगे। इसकी वजह से लोग चिड़चिड़ेपन और अनिद्रा जैसी समस्या का सामना कर रहे हैं। हम सभी को इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
Latest Jokes: चिंटू ने मिंटू से कहा- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
चिंटू- दुनिया में दो तरह के नेटवर्क ही सबसे तेज हैं।
मिंटू- कौन-कौन से?
चिंटू- एक ईमेल और दूसरा फीमेल, एक मिनट में इधर की बात उधर पहुंचा देती हैं।
पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या ?
पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना..
पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे..
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी
बाप- बेटा तुम पढ़ाई क्यों नहीं करते..?
बेटा- बंदा दो ही वजह से कुछ करता एक है डर और दूसरा है शौक..
बाप- क्या मतलब है तुम्हारा...
बेटा क्योंकि फालतू के शौक हम पालते नहीं और डरते हम किसी के बाप से नहीं...
फिर क्या था चप्पल टूटने तक कुटाई हुई...
अब बेटा डर के मारे कोने में बैठकर चुपचाप पढ़ रहा है।
मम्मी- नहीं , पर तुम ऐसा क्यों पूछ रहे हो बेटा?
बच्चा- क्योंकि मम्मी मैं कहीं भी जाता हूं, तो
सब यही कहते हैं हे भगवान फिर आ गया।