जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
संता- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
बंता- गूगल डार्लिंग
संता- ये कैसा नाम हुआ।
बंता- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
एक लड़का दूसरे लड़के से
कहता है- तूने मेरी गर्लफ्रेंड को
प्रपोज क्यों किया?
लड़के ने मस्त जवाब दिया -
जब तक लड़की कुंवारी है, न
तुम्हारी है, न हमारी है, सरकारी है।
एक आदमी ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
पति पत्नी से- तुम बाहर जाती हो तो मुझे डर लगा रहता है।
पत्नी- मैं जल्दी आ जाऊंगी।
पति- इसी बात का तो डर लगा रहता है।
एक पागल आदमी अपनी बीवी से कहता है....
कि कभी-कभी चुप भी रहा करो।
मगर एक बुद्धिमान आदमी कहता है कि
तुम्हारे लब जब खामोश रहते हैं, तो चेहरा बेहद सुंदर लगता है।