जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Trending Jokes: टीचर- बहुवचन किसे कहते हैं? जवाब सुनकर अध्यापक जी के उड़े होश, पढ़िए ऐसे ही मजेदार जोक्स
टीचर- बहुवचन किसे कहते हैं?
पप्पू- जब बहू अपने ससुराल वालों को खरी-खोटी सुनाती है तो उसे बहु वचन कहते हैं।
अध्यापक जी के उड़े होश
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी
पत्नी- पर सीन क्या है ??????
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना है
पत्नी- ओह वाऊ, पर फिल्म का नाम क्या है
पति- गई भैंस पानी में.........
पति ने पत्नी का हालचाल जानने के लिए टाइप किया "कैसा है सिरदर्द" और टाइप हो गया "कैसी हो सिरदर्द"
ऑफिस छूटे हुए 4 घंटे हो गए हैं और पति अभी भी घर जाने का साहस नहीं जुटा पा रहा।
बिल्लू- कोई बात नहीं, आपलोग शरीफ आदमी लगते हो,
आज घर लूट लो, कल आके बंदूक जरूर दिखा जाना...!