फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पुलिस- घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की? चोर ने दिया गजब का जवाब

Thu, 28 Dec 2023 10:59 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 28 Dec 2023 10:59 AM IST
विज्ञापन
Todays funny jokes teacher student viral jokes in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Viral Jokes: हंसना-हंसाना ही जिंदगी जीने का नाम है, जीवन को सकारात्मक बनाए रखने और स्वस्थ रहने का ये मूल मंत्र भी है। इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाइए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि हंसते रहने और खुश रहने वाले लोग शारीरिक-मानसिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ और फिट रहते हैं। दौड़ती-भागती और तनाव से भरी इस जिंदगी में हंसने के तरीके ढूंढने की आदत बनाइए, ये बहुत जरूरी है। हंसने से मन शांत रहता है और मन शांत और स्वस्थ है तो आप कई बीमारियों से खुद को सुरक्षित रख सकते हैं। आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स जिसे पढ़कर आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।



एक लड़का पार्क में पेड़ के पीछे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खड़ा था।
एक बूढ़ा आदमी पास से गुजरा और बोला- बेटे क्या यह हमारी संस्कृति है?
लड़का- नहीं अंकल, यह तो मल्होत्रा अंकल की टीना है, आप दूसरे पेड़ के पीछे चेक कीजिए शायद वहां हो।

Todays funny jokes teacher student viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Twitter
टीचर- इतने दिन स्कूल क्यों नहीं आए?
बंकू- मुझे बर्ड फ्लू हो गया था।
टीचर- क्या कहा?
यह बीमारी तो पक्षियों को होती है।
बंकू- आपने इंसान समझा ही कब?
रोज तो मुर्गा बनाती हैं।
बंकू की बात सुनकर टीचर की हंसी छूट गई।
 
Todays funny jokes teacher student viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी दोनों मार्केट गए।
वहां पति ने एक अनजान लड़की से कहा- हेलो!
पत्नी गुस्से में- बताओ ये कौन थी?
पति कुछ सोचकर- ओए चुपकर, अभी उसे भी बताना है कि तुम कौन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Todays funny jokes teacher student viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पुलिस- घर में मालिक होते हुए तूने चोरी कैसे की?
चोर- साहिब आपकी नौकरी भी अच्छी है, सैलरी भी अच्छी है,
फिर आप ये सब सीख कर क्या करोगे?
चोर की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।
विज्ञापन
Todays funny jokes teacher student viral jokes in hindi
जोक्स - फोटो : Twitter
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है।
राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ?
दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे।
राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा ढीला कर दो मैं खुद ही निकाल लूंगा।
राजू की बात सुनकर डॉक्टर अपना सिर पीटने लगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed