Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा और अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है, उसी प्रकार हंसना भी सेहत के लिए काफी जरूरी है। हंसी हमें स्वस्थ रखने के लिए बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप नियमित रूप से हंसते मुस्कुराते रहते हैं, तो आप मानसिक तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बचकर रह सकते हैं। यही कारण है कि हम आपके लिए हर दिन कुछ मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। इसी क्रम में हम आज भी आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की आइए खोलें, जोक्स का पिटारा...
आज के मजेदार चुटकुले: डॉक्टर भी नहीं समझ पाया बीमारी, संता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोलू अपनी गर्लफ्रेंड का हाथ अपने हाथ में लिए बाजार में घूम रहा था।
तभी एक पुलिस वाले ने रोककर बोला- कोरोना काल में दो गज की दूरी और मास्क जरूरी है।
गोलू अरे, सर. इसका हाथ छोड़ते ही, ये किसी दुकान में घुस जाती है, इसलिए पकड़ा हुआ है।
फिर खर्चे बढ़ जाते हैं।
पप्पू - बचपन में, मैं चौथी कक्षा में पढ़ता था तो
एक बार स्कूल ट्रिप के दौरान मैं कुतुब मीनार से गिर गया था।
गप्पू- ओ तेरी... अच्छा फिर क्या हुआ? तू मर गया था या
बच गया था?
पप्पू - अबे गधे, मुझे क्या पता, बचपन की सारी बातें कहां
याद रहती हैं।
टीचर - चल बता...4 और 4 कितने होते हैं?
भोलू - 10 होते हैं।
टीचर - 8 होते हैं... नालायक
भोलू - हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
शादी के दूसरे दिन ही अचानक पति अपनी बीवी को पीटने लगा...
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी को?
पति ने बोला- इसने मेरी चाय में ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।
उस दिन के बाद से पूरी जिंदगी पति रोता रहा...