फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: प्रेमी- बेवफा तूने दिल जला दिया, प्रेमिका का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 16 Feb 2023 03:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 03:17 PM IST
विज्ञापन
Today's Majedar Chutkule Girlfriend Boyfriend Jokes Read GF BF Cute Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today's Majedar Chutkule: आज कल की भागमभाग जिंदगी में हर किसी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो  मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आसपास का मौहाल खुशनुमा बना रहता है और आप तनाव से दूर रहते हैं। मानसिक तनाव से बचना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसकी वजह से कई बीमारियां इंसान को अपना शिकार बनाती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 



80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 

Today's Majedar Chutkule Girlfriend Boyfriend Jokes Read GF BF Cute Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

प्रेमी- बेवफा तूने दिल जला दिया, मेरा दिल जलाकर राख कर दिया।
प्रेमिका- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी,
भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी।
 

Today's Majedar Chutkule Girlfriend Boyfriend Jokes Read GF BF Cute Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था। 
पति- अरे और कितनी देर लगाओगी? 
पत्नी- चिल्ला क्यों रहे हो? आधे घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं। समझ में नहीं आता है क्या?
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Today's Majedar Chutkule Girlfriend Boyfriend Jokes Read GF BF Cute Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा। 
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।

Jokes Hindi: जज- तुमने इसके पैसे क्यों चुराए, चोर का जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

विज्ञापन
Today's Majedar Chutkule Girlfriend Boyfriend Jokes Read GF BF Cute Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

सब्जीवाला - भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या...? 
पति- आश्चर्यचकित होते हुए - हां लेकिन तुम्हे कैसे पता...? 
सब्जीवाला - क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed