Santa aur Banta Chutkule in Hindi: आज कल के व्यस्त जीवन में भी आपको अगर सेहतमंद रहना है, तो हर दिन हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आप तनाव मुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने से इंसान का इम्यून सिस्टम यानी प्रतिरोधक क्षमता भी बेहतर रहता है। हंसने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिससे दिल की बीमारियां भी दूर होती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिससे आपका तनाव दूर हो जाएगा।
आज के मजेदार जोक्स: संता- पहले क्या आया... अंडा या मुर्गी? बंता ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद लोग 'डॉक्टर ही बनते हैं लेकिन
इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद आप चपरासी से लेकर मुख्यमंत्री तक कुछ भी बन सकते हैं
और हां 'लक' साथ रहा तो इंजीनियर भी।
पति- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त
तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था कि
मेरी इज्जत करोगी, मेरी सब बात मानोगी।
पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती।
डाक्टर ने कहा- आपके पति को अच्छा खाना दो, हमेशा खुश रखो,
घर की कोई भी प्राब्लम इनसे डिसकस ना करो,
फालतू की फरमाइशें करके उनकी टेंशन मत बढ़ाओ
ये छह महीने में ठीक हो जाएंगे।
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा- क्या कहा डॉक्टर साहब ने ?
पत्नी ने शांति से कहा- डाक्टर ने जवाब दे दिया है।
मास्टर जी- इस मुहावरे का अर्थ बताओ सांप की दुम पर पैर रखना।
पप्पू- पत्नी को मायके जाने से रोकना।
अब मास्टर जी ये नहीं समझ पा रहे थे कि इस बच्चे को बाहर निकालूं या क्लास का मॉनिटर बनाऊं।
आज के मजेदार जोक्स: मोटू और पतलू की बातें सुनकर आप हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले