Viral Hindi Jokes: स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार की तरह ही हंसना भी जरूरी है। आज कल की जिंदगी में हंसना और जरूरी हो गया है, क्योंकि लोग जल्द ही काम के दबाव की वजह से जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियां दूर रहती हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
Hindi Jokes: मरीज ने ठीक होने पर डॉक्टर को दिया ऐसा इनाम, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
डॉक्टर मरीज से- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे?
मरीज- साहब मैं तो बहुत गरीब आदमी हूं कब्र खोदता हूं। आपकी फ्री में खोद दूंगा।
पप्पू- मम्मी आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी मौसी उड़ती क्यों नहीं?
मम्मी- उस को परी किसने कहा?
पप्पू- डैडी ही उन्हें परी कहकर बुला रहे थे ।
मम्मी- तो फिर बेटा आज तेरी मौसी भी उड़ेगी और साथ में तुम्हारे पापा भी...
संता ने कंडक्टर से पूछा - आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर - जी 24 घंटे.
संता- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिए, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और
बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
गर्लफ्रेंड ने प्यार से एडमिन के सीने पे सर रखा और बोली-
जानू, तुम्हारा दिल कितना मुलायम है
एडमिन- वो दिल नहीं है पगली…
तम्बांकू की पुडिया है…. खाएगी…
Hindi Jokes: पतिदेव ने पत्नी के 'ब्यूटी पार्लर' पर खड़ा किया सवाल, पढ़िए मजेदार चुटकुले