Viral Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के लिए खुद को स्वस्थ रखना चुनौती बन गया है। लोगों के पास खुद के लिए भी समय नहीं होता। ऐसे में यदि हम हर रोज हंसने की आदत डाल लें तो ये हमारी सेहत को दुरुस्त रखने के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। हंसने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं। इससे हमारा मन शांत रहता है और हम किसी तरह के तनाव या अवसाद से भी मुक्त रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं..........
आज के मजेदार जोक्स: पति ने फेसबुक पर किया पोस्ट, पत्नी का कमेंट पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने ऑफिस में बैठे-बैठे फेसबुक पर पोस्ट
किया-पंछी बनू उड़ता फिरूं मस्त गगन में...
तभी वाइफ का कमेंट आया..
धरती छूते ही सब्जी ले आना अपने भवन में...
वरना एक भी बाल नहीं बचेंगे तुम्हारे चमन में!
लड़कों का हाल कभी नहीं बदलता...!
चिंटू-लड़कियों के साथ कितना अच्छा है
यार शादी से पहले पापा की परी होती हैं
और शादी के बाद घर की लक्ष्मी हो जाती हैं।
पिंटू- और लड़के?
चिंटू- लड़कों का क्या, शादी से पहले पापा से
मार खाते हैं और शादी के बाद बीवी से।
यहां सत्य भी पराजित हो जाता है।
नई-नई शादी हुई हो और बीवी लौकी की सब्जी परोसकर
पूछे कैसे बनी है…
उस समय सत्य परेशान भी होता है
और पराजित भी होता है...
शादी के बाद लड़कों की सोच...
शादी के बाद लड़का सोचते हुए...
लड़का अकेला बैठा हुआ था लड़की- क्या सोच रहे हो जानू?
लड़का- तुमसे शादी करके मुझे बहुत फायदा हुआ है,
लड़की- मैं तुम्हारे लिए लक्की हूं ना,
लड़का- अरे नहीं, मुझे लगता है, मुझे मेरे गुनाहों की सजा जीते जी मिल गई।