{"_id":"62247b99aa29ca6c660c45d4","slug":"today-jokes-santa-banta-jokes-husband-wife-funny-chutkule-on-pizza-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Funny Jokes: तूफानी बारिश में पिज्जा लेने पहुंचे संता से बोला पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Funny Jokes: तूफानी बारिश में पिज्जा लेने पहुंचे संता से बोला पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 06 Mar 2022 02:45 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हम सभी को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हम शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहते हैं। इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। अगर आपके पास हंसने का समय नहीं है, तो 24 घंटे में कभी भी हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...!
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...।
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे।
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
2 of 6
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
तूफानी बारिश में आधी रात को संता पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला- आप शादीशुदा हो?
संता- ऐसे तूफान में कौन-सी मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।
3 of 6
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
अगर बच्चा लिख नहीं पाता, तो कहते हैं "काला अक्षर भैंस बराबर" तो क्या दूसरे जानवर पोस्ट ग्रेजुएट हैं ?
यदि कोई गलती करे तो लोग कहते हैं "गई भैंस पानी में" अजी हमने क्या बिगाड़ा है?
गलती कोई दूसरा करे और बदनामी हम जानवरों की क्यों होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
टीचर- अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?
छात्र- अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।
दुनिया में तो बस एक ही देश है, भारत. बाकी तो सब विदेश हैं।
विज्ञापन
5 of 6
वायरल चुटकुले
- फोटो : iStock
पति- सेल्फ कंट्रोल करना तो कोई तुमसे सीखे।
पत्नी- वह तो है लेकिन किस बात पर?
पति- शरीर में इतनी शुगर है लेकिन मजाल है, कभी जुबान पर आने दो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।