Today Funny Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको नियमित रूप से हंसने की जरूरत है। अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं तो आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। इसके साथ साथ ही हम मानसिक तनाव और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से आपका इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है जिससे आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। इसकी वजह से हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: सास- पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है, बहू की बात सुनकर बोलती हो गई बंद
Today Funny Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसलिए आपको नियमित रूप से हंसने की जरूरत है। अगर आप हंसते मुस्कुराते रहते हैं तो आपका मन प्रसन्न रहता है और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है।
सास- बहू, पड़ोस की सुषमा एक नंबर की झूठी है। उसकी बातों पर कभी विश्वास मत करना।
वैसे तुमसे सुबह क्या कह रही थी?
बहू- कह रही थी कि आप बहुत भली औरत हैं।
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
पहली- पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए।
दूसरी- हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!
Hindi Jokes: साली की बात सुनकर जीजा के उड़े होश, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
पति बालकनी में खड़ा-खड़ा मस्ती से गा रहा था...
'पंछी बनूं उड़ता फिरूं मस्त गगन में...आज मैं आजाद हूं दुनिया के चमन में...'
रसोई में से बीवी की आवाज आई- घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है...!
Funny Jokes: बहू का जवाब सुनकर सास को आने लगे चक्कर पर चक्कर, पढ़िए मजेदार चुटकुले
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं, कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।
दूसरी सहेली बोली- ये मर्द ऐसे ही होते हैं, सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा...!!!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)