फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: डॉक्टर और पप्पू की बातें पढ़कर लगाएंगे ठहाके, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 12 Nov 2024 03:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 12 Nov 2024 03:30 PM IST
सार

Today Funny Jokes: हर इंसान के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। इंसान के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अच्छे खान पान की तरह ही हंसी की भी बेहद जरूरत होती है।
 

विज्ञापन
Today Funny Jokes Pappu Doctor Jokes in Hindi Bf Jokes Social media Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर तीनों स्वस्थ रहते हैं। साथ ही मानसिक तनाव और चिंता जैसी तमाम परेशानियां दूर हो जाती हैं। वहीं दूसरी ओर जो लोग हमेशा हंसते मुस्कुराते रहते हैं, उन लोगों से अधिक से अधिक लोग जुड़ना चाहते हैं और अधिक समय बिताना चाहते हैं। हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



तीन बच्चों के साथ बस में यात्रा कर रही सरला आंटी से कंडक्टर बोला...
कंडक्टर- मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?
सरला आंटी- पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल और तीसरे की तीन साल।
कंडक्टर- मैडम टिकट चाहे मत लो, पर झूठ तो मत बोलो।
सरला आंटी- कर्मफूटे,
बीच वाला जेठानी का है, तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
 

Today Funny Jokes Pappu Doctor Jokes in Hindi Bf Jokes Social media Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।
 

Today Funny Jokes Pappu Doctor Jokes in Hindi Bf Jokes Social media Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

संता कल रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की दिखी
मैंने पूछ लिया- तुम्हें याद है हम साथ में पढ़ते थे।
उसने जवाब दिया- पढ़ती तो मैं थी,तू तो मुर्गा बनता था...!

Jokes in Hindi, Chutkule: पति से पत्नी- तुम्हें जरा भी तमीज नहीं है, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Pappu Doctor Jokes in Hindi Bf Jokes Social media Jokes
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला

डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
पप्पू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो।

Jija Sali Jokes: जब जीजा ने साली को बताया शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़का में अंतर, पढ़िए मजेदार चुटकुले

विज्ञापन
Today Funny Jokes Pappu Doctor Jokes in Hindi Bf Jokes Social media Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पति- क्या तुम्हें पता है कि गाने में इतनी ताकत होती है कि पानी भी गरम हो जाता है
पत्नी- हां हां जरूर, क्यों नहीं जानती
अब तुम यही सोच लो अगर तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो फिर पानी क्यों नहीं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed