फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: मम्मी- बेटा इंसान की जान कहां से निकलती है? फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Wed, 11 Dec 2024 02:10 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 11 Dec 2024 02:10 PM IST
विज्ञापन
Today Funny Jokes Mother Son Jokes Father Son Jokes BF Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Today Funny Jokes: सेहत की राज हंसना-मुस्कुराना और खिलखिलाना है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से बचना बेहद जरूरी है। अगर आप तनाव से बचे रहते हैं, तो कई तरह की बीमारियों से आप बच सकते हैं। मानसिक तनाव को दूर रखने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। आज हम आपके लिए मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



शाम को बाजार में भीड़ थी
इसी भीड़ में पति-पत्नी एक दूसरे से लड़ने में व्यस्त थे और लगभग 100 लोग उनके इस तमाशे का मजा ले रहे थे, कुछ इसका वीडियो बनाने में लगे थे......
बात कुछ यूं थी कि पत्नी जिद कर रही थी अपने पति से कि आज आप कार खरीद ही लीजिए.....
मैं थक गई हूं आपकी मोटर साइकिल पर बैठ बैठ कर......
पति ने कहा- ओए पागल औरत तमाशा ना बना मेरा दुनिया के सामने, मोटर साइकिल की चाभी मुझे दे....
पत्नी- नहीं, तुम्हारे पास इतना पैसा है, आज कार लोगे तो ही घर जाऊंगी....
पति- अच्छा तो ले लूंगा, अब चाभी दो....
पत्नी- नहीं दूंगी
पति- अच्छा, मत दो, मैं ताला ही तोड़ देता हूं
पत्नी ने कहा- तोड़ दो लेकिन ना चाभी मिलेगी ना मैं साथ जाऊंगी
पति बोला- अच्छा तो मैं फिर चलता हूं...
 

Today Funny Jokes Mother Son Jokes Father Son Jokes BF Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

मम्मी- बेटा इंसान की जान कहां से निकलती है?
बेटा- खिड़की से,
मम्मी- वो कैसे?
बेटा- कल आपने घर की बैल बजाई तो पापा ने पड़ोसन से कहा जान तुम खिड़की से निकल जाओ।
 

Today Funny Jokes Mother Son Jokes Father Son Jokes BF Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया,
एक बच्चा ये देख रहा था, 
उसने अपने पिता से पूछा - पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया - बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं... 

Jokes in Hindi, Chutkule: टीचर- बताओ दुर्भाग्य और दुर्दशा में क्या फर्क है? छात्र का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Today Funny Jokes Mother Son Jokes Father Son Jokes BF Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

डॉक्टर- अब तो शराब नहीं पीते ना तुम? 
पप्पू- हां, अब बिल्कुल छोड़ दी है। कोई बहुत ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं। 
डॉक्टर- बहुत अच्छे। और बताओ यह तुम्हारे साथ कौन है? 
पप्पू- जी, यह तो मैंने रिक्वेस्ट करने के लिए आदमी रखा है।

Comedy Jokes: साली- आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ? जीजा ने दिया झन्नेटादार जवाब

विज्ञापन
Today Funny Jokes Mother Son Jokes Father Son Jokes BF Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

डॉक्टर-आपके पति को बहुत ज्यादा आराम की जरुरत है,
ये लो नींद की गोलियां
पत्नी-उन्हें ये कब देनी है डॉक्टर
डॉक्टर- ये उनके लिए नहीं, आपके लिए है...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed