Today Funny Jokes in Hindi: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहना बड़ी चुनौती है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति- पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
2 of 5
Today Jokes
- फोटो : iStock
बीवी ने नया सिम खरीदा और सोचा कि पति को सरप्राइज दूंगी।
वह किचन में गई और पति को फोन किया।
बीवी- हैलो डार्लिंग।
पति (धीरे से बोलते हुए)- तुम बाद में फोन करना,
अभी चुड़ैल किचन में है।
फिर क्या पति की आई सामत
3 of 5
Today Jokes
- फोटो : iStock
पड़ोसी- माताजी, आप बार-बार घर के अंदर-बाहर
क्यों आ- जा रही हैं? कोई प्रॉब्लम है क्या?
बूढ़ी औरत- नहीं बेटा, मेरी बहू टीवी देखकर योगा
कर रही है।
उसमें बाबाजी कह रहें हैं कि सास को बाहर करो
सास को अंदर करो।
Hindi Jokes: पति और पत्नी की मजेदार बातें पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
4 of 5
Today Jokes
- फोटो : iStock
रामू- बेकार कहते हैं लोग कि पत्नियां अपनी गलती
नहीं मानती हैं, मेरी वाली तो रोज मानती है।
श्यामू- अच्छा, क्या बोलती है?
शप्पू- कहती है, गलती हो गई है तुमसे शादी करके।
Majedar Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे
5 of 5
Today Jokes
- फोटो : iStock
पापा- बेटा तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- पापा 80% आये है।
पापा- लेकिन मार्कशीट पर तो सिर्फ 40% लिखा है?
चिंटू- बाकी के 40% आधारकार्ड लिंक होनेपर सीधे अकाउंट में आएंगे।
दे चप्पल, दे चप्पल, दे चप्पल